EntertainmentViral

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, नम आंखों से अवॉर्ड लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले और दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाले सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोप्रांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्य विभूषण’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। सिनेमा जगत में उनके अतुलनीय योगदान और अमूल्य धरोहर को याद करते हुए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। अवॉर्ड लेने के लिए वहां उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी आहाना मौजूद थीं। नाम का ऐलान होते ही हेमा मालिनी आगे आईं और अवॉर्ड लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने पहुंचीं।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, नम आंखों से अवॉर्ड लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, नम आंखों से अवॉर्ड लेने पहुंचीं हेमा मालिनी, फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

हेमा मालिनी ने स्वीकार किया सम्मान

धर्मेंद्र की ओर से यह मरणोप्रांत सम्मान ग्रहण करने के लिए उनकी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री व राजनेता हेमा मालिनी मंच पर पहुंचीं। उनकी आंखों में आंसू थे। राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड लेते समय हेमा मालिनी बेहद भावुक नजर आईं। गुलाबी साड़ी और मिनिमल जूलरी पहने पहुंचीं हेमा मालिनी की आंखों में अपने जीवनसाथी को खोने का गम साफ झलक रहा था, लेकिन साथ ही उनके चेहरे पर धर्मेंद्र को मिले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए गर्व का भाव भी था। अवॉर्ड हाथ में लेते ही वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और बेहद नम आंखों के साथ उन्होंने बिना कुछ कहे ही सिर झुकाकर राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

Khabar Monkey

फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

इस ऐतिहासिक और भावुक पल के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकीं। अपने दिवंगत पिता को इस तरह सम्मानित होते देख अहाना देओल कार्यक्रम के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगीं। पिता की याद में उनका रो-रोकर बुरा हाल था, वो दोनों हाथ जोड़कर आभार जताती नजर आ रही थीं। धर्मेंद्र का अपनी बेटियों के साथ बेहद गहरा और लाडला रिश्ता था और इस सम्मान समारोह में उनकी कमी हर किसी को शिद्दत से महसूस हो रही थी।

सिनेमा जगत में एक युग का अंत और अमर विरासत

धर्मेंद्र को मिला यह सम्मान उनके उस शानदार फिल्मी सफर की तस्दीक करता है, जिसमें उन्होंने ‘शोले’, ‘सत्यकाम’, ‘चुपके चुपके’ और ‘यादों की बारात’ जैसी अनगिनत कल्ट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था, जिन्होंने न सिर्फ एक्शन बल्कि रोमांस और कॉमेडी में भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की थी। हालांकि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मरणोप्रांत मिला यह ‘पद्म विभूषण’ सम्मान उनके प्रशंसकों और परिवार के लिए एक ऐसा गौरवशाली क्षण है, जो उनकी विरासत को हमेशा के लिए अमर कर देता है। सोशल मीडिया पर भी देश भर के फैंस और फिल्मी हस्तियां इस भावुक पल की तस्वीरें साझा करते हुए धर्मेंद्र को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply