HealthViral

Red Vs Green Chilli: लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

हरी मिर्च का इस्तेमाल लोग अचार से लेकर सब्जी के तड़का और चटनी में खूब करते हैं तो वहीं इसे कच्चा भी खाना पसंद किया जाता है. लाल मिर्च पाउडर का यूज डेली रूटीन में खाने में तीखापन बढ़ाने के लिए करते हैं तो वहीं इससे चटनी और तड़का भी तैयार करते हैं. ये दोनों ही मिर्च स्वाद में तीखी होती हैं. इनमें बस बेसिक अंतर रंग का होता है एक फ्रेश है तो दूसरी यानी लाल मिर्च ड्राई होती है. ज्यादातर लोगों को ये सेम ही लगती होंगी, लेकिन इनका असर सेहत पर अलग-अलग तरीकों से होता है.

Red Vs Green Chilli: लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां
Red Vs Green Chilli: लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

घर में लाल मिर्च न हो तो लोग तीखेपन के लिए हरी मिर्च का यूज कर लेते हैं. उन्हें लगता है कि इसमें क्या ही फर्क है. हालांकि दोनों तरह की मिर्च में काफी अंतर होता है. कैसे हरी मिर्च लाल मिर्च से बेहतर है और ये भी जान लें कि क्या लू से बचने के लिए हरी मिर्च खाना फायदेमंद रहता है.

न्यूट्रिएंट्स की मात्रा में फर्क

हरी मिर्च फ्रेश होती है जबकि लाल मिर्च को सुखाकर तैयार किया जाता है, इसलिए इनके न्यूट्रिएंट्स की मात्रा में फर्क होता है. हरी मिर्च में विटामिन सी और कैप्साइसिन लाल मिर्च के मुकाबले ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. में दी गई जानकारी के मुताबिक मिस्र में मिर्च की किस्मों पर एक परीक्षण किया गया. इसमें पाया गया कि ताजी मिर्च में एस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और सुखाने पर मिर्च अपना ज्यादातर विटामिन सी खो देती हैं. हालांकि विटामिन ए में उल्टा असर देखा गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि सूखने पर मिर्च में विटामिन ए की मात्रा 100 गुना बढ़ सकती है. मिर्च में केरोटीन और एस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा खट्टे फलों से 6 गुना ज्यादा होती है.

Khabar Monkey

हरी या लाल…कौन सी मिर्च ज्यादा फायदेमंद

बात करें हम हरी और लाल मिर्च में कौन सी मिर्च ज्यादा फायदेमंद है तो इसमें आपको अपनी जरूरत देखनी होगी. जैसे विटामिन सी के लिए जहां हरी मिर्च बेहतर रहेगी तो वहीं अगर शरीर को विटामिन ए की मात्रा चाहिए तो लाल मिर्च बेहतर रहती है. वैसे तो ज्यादा मिर्च-मसाले वाले खाने से स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर बहुत रिसर्च नहीं की गई है, लेकिन तीखापन होने की वजह से एसिडिटी, जलन होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए ज्यादा मिर्च खाने को मना किया जाता है.

Getty Images

मिर्च के न्यूट्रिएंट्स?

के मुताबिक, मिर्च में विटामिन सी, बी 6, विटामिन के1, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए का बढ़िया सोर्स होती है. इसके अलावा इसमें ल्यूटिन, फेरुलिक एसिड, सिनापिक एसिड, कैप्साइसिन, वायोलेक्सैंथिन, कैप्सांथिन जैसे बायोएक्टिव प्लांट कंपाउंड भी पाए जाते हैं.

क्या होते हैं फायदे?

की बात करें तो इसमें सूजन रोधी प्रॉपर्टीज होती हैं. ये दर्द से राहत दिलाने से लेकर वेट को कंट्रोल करने तक में हेल्पफुल है. इसके अलावा ये इम्यूनिटी बूस्ट करती है. कैप्साइसिन में रोगाणुरोधी गुण होते हैं और इस वजह से ये खाने में सूक्ष्मजीवों को भी रोकने में हेल्पफुल माने जाते हैं. इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव भी होते हैं, जिससे ये हाई ब्लड शुगर कंट्रोल में हेल्पफुल है.

क्या लू से बचाएगी हरी मिर्च?

आपने अपने घर में भी ये बात सुनी होगी कि कच्ची हरी मिर्च खाने से लू से बचाव होता है. दरअसल पबमेड के मुताबिक, हरी मिर्च मुख्य रूप से अपने एक्टिव कंपाउंड कैप्साइसिन की वजह से आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, जो माइक्रोबायोम मॉड्यूलेटर के रूप में काम करता है. कैप्साइसिन आंत के लिए हानिकारक बीमारियों को पैदा करने वाले घटकों या रेगाणुओं को खत्म करने में मदद करता है. इसी के साथ ये लाभकारी बैक्टीरिया (जैसे लैक्टोबैसिलस) को बढ़ाने में मदद करता है. इसी के साथ ये पाचन रसों को भी एक्टिव करता है. गर्मी से डाइजेशन पर सीधा असर होता है. इस तरह से हरी मिर्च गर्मियों में डाइजेशन दुरुस्त रखती है, जिससे लू से होने वाले लक्षणों से बचाव होता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply