HealthViral

इन पुराने कपड़ों से बनाएं सुंदर-सुंदर डोरमैट, यहां देखें बनाने का आसान तरीका

इन पुराने कपड़ों से बनाएं सुंदर-सुंदर डोरमैट, यहां देखें बनाने का आसान तरीका

घर में पड़े पुराने कपड़ों को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है या फिर वे किसी कोने में पड़े-पड़े धूल खा रहे होते हैं। लेकिन कई ऐसे कपड़े होते हैं जिनसे आप सुंदर और स्टाइलिश डोरमैट तैयार कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पुराने कपड़ों का बेहतर इस्तेमाल होता है, बल्कि कम खर्च में आकर्षक होम डेकोर भी तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं किन पुराने कपड़ों से डोरमैट बनाया जा सकता है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है।

इन पुराने कपड़ों से बनाएं सुंदर-सुंदर डोरमैट, यहां देखें बनाने का आसान तरीका
इन पुराने कपड़ों से बनाएं सुंदर-सुंदर डोरमैट, यहां देखें बनाने का आसान तरीका

पुरानी टी-शर्ट से बनाएं डोरमैट
पुरानी कॉटन की टी-शर्ट से बना डोरमैट मुलायम, रंगीन और आसानी से धोया जा सकने वाला होता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती। टी-शर्ट को साफ कर सुखा लें और नीचे से ऊपर तक 2-3 इंच चौड़ी लंबी पट्टियों में काट लें। अब तीन कपड़े की पट्टियों को लेकर चोटी बनाना शुरू करें। इसी तरह सारी स्ट्रिप्स को जोड़ते हुए लंबी चोटी तैयार कर लें।

अलग-अलग रंग की टी-शर्ट से डोरमैट ज्यादा आकर्षक दिखता है। तैयार ब्रेड (चोटी) को गोल या आयताकार आकार में घुमाते जाएं। हर लेयर को सुई-धागे या फैब्रिक ग्लू की मदद से अच्छी तरह जोड़ें, ताकि ब्रेड (चोटी) खुलने न पाए। इसे ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए नीचे एंटी-स्लिप रबर शीट चिपका सकते हैं। साथ ही किनारों को अच्छी तरह सिल दें और बाहर निकले धागों को काट दें।

Khabar Monkey

पुरानी जींस से डोरमैट बनाने का तरीका
डेनिम जींस का कपड़ा काफी मजबूत होता है, ऐसे में इससे बना डोरमैट लंबे समय तक चल सकता है। जींस की जेब, चेन और मोटी सिलाई वाले हिस्से हटाकर बाकी कपड़े को लंबी पट्टियों या चौकोर टुकड़ों में काट लें। अगर आप ब्रेडेड स्टाइल बना रहे हैं तो तीन डेनिम स्ट्रिप्स की चोटी बनाएं। अगर पैचवर्क बना रहे हैं तो अलग-अलग टुकड़ों को सिलकर बड़ा शीट जैसा आकार तैयार करें।

जींस का कपड़ा भारी होता है, इसलिए नीचे मजबूत रबर या पुराने मैट का बेस लगाना बेहतर होता है। इसके किनारों पर डबल सिलाई करें, ताकि कपड़ा जल्दी न उधड़े। बॉर्डर के लिए रंगीन कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप दरवाजे, बालकनी या कमरे के बाहर रख सकते हैं।

पुराने तौलियों से बनाए
पुराने टॉवेल पानी सोखने में काफी अच्छे होते हैं। इन्हें स्ट्रिप्स में काटकर सिलाई या बुनाई के जरिए डोरमैट का आकार दिया जा सकता है। खासतौर पर बाथरूम, किचन या बालकनी के बाहर ये काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। क्योंकि ये गीले पैरों की नमी आसानी से सोख लेते हैं।

ऊनी स्वेटर से बनाएं सुंदर डोरमैट
अगर आपके पास पुराने ऊनी स्वेटर हैं, तो उससे भी एक मुलायम और सुंदर डोरमैट तैयार कर सकते हैं। स्वेटर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर पैचवर्क डिजाइन भी बनाया जा सकता है, जिससे डोरमैट थोड़ा स्टाइलिश दिखता है। इसके नीचे रबर शीट लगा सकते हैं, जिससे ये फर्श पर बार-बार खिसकेगा नहीं और फिसलने का खतरा भी कम हो जाएगा।


Leave a Reply