Nautapa Starts Today: ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषी के अनुसार हर वर्ष नौतपा की शुरुआत ज्येष्ठ महीने में होती है। यह नौ दिनों की वह अवधि होती है, जब साल की सबसे भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा दो शब्दों से मिलकर बना है- नौ और तपा, जिसका अर्थ है नौ दिनों तक तपाने वाली गर्मी।
Khabar Monkey

जब ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा शुरू होती है। नौतपा केवल गर्मी से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानसून और कृषि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रहों के फेरबदल का असर कई राशियों पर भी पड़ता है। इस दौरान वृषभ राशि, वृश्चिक राशि, मिथुन राशि व कुंभ राशि के जातकों को संयम बरतने की सलाह दी जाती है।
इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए नौतपा का समय सकारात्मक रहेगा। यह समय तरक्की और नए अवसरों से भरपूर हो सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा और लोग आपकी प्रगति से प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह अवधि आपके लिए अच्छे परिणाम ला सकती है। आर्थिक मामलों में यदि आप खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं तो बचत बढ़ सकती है, जिससे भविष्य की समस्याओं का समाधान होगा।
वृषभ राशि (साभार. पिंटरेस्ट)
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए नौतपा का यह समय अच्छा संदेश ला सकता है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव आपके सोचने के तरीके को प्रभावशाली बना सकता है, इससे जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आएंगे। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना सफल हो सकती है और करियर में नई दिशा मिलने के भी योग हैं। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और अवसरों का लाभ उठाने के लिए अनुकूल माना जा सकता है।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा पीड़ादायक हो सकता है। वर्कप्लेस पर काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि (साभार. पिंटरेस्ट)
-
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। निजी जीवन में वाद-विवाद की स्थित बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतनी होगी। इस समय धैर्य और शांति बनाए रखना लाभकारी रहेगा। लंबे समय से अधूरी इच्छाओं के पूरे होने की संभावना भी बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
किन राशियों की चमकेगी किस्मत
इसके साथ ही कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि व मीन राशि के यह समय अवसरों से भरा हो सकता है।
-
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी हो सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही पुराने दोस्तों से मिलने के संयोग है, जिससे मन प्रसन्न होगा।
-
सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि के स्वामी है। इसलिए सूर्य का चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में जाना करियर के नए मार्ग खोल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि (साभार. पिंटरेस्ट)
-
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कन्या राशि वालों के लिए आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ने के संयोग है। इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इसका लाभ भविष्य में मिल सकता है।
कन्या राशि (साभार. पिंटरेस्ट)
-
मीन राशि
आपके लिए संबंधों में सुधार का समय है। भाई-बहन के रिश्तों में लंबे समय से आ रही अड़चनें दूर होंगी। साथ ही साहस और डिसीजन मेकिंग कैपेसिटी बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में यदि आप जैसे- पत्रकारिता, लेखन व डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं, तो आपका काम आपकी नई पहचान बन सकता है।
–
नौतपा में इन उपायों से मिलेगी राहत
- नौतपा के दौरान सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सूर्योदय से पहले स्नान करें और तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- नौतपा में पक्षियों को पानी पिलाना और गरीबों को गुड़, घी, गेहूं और लाल कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है।
- इस दौरान ‘ऊं घृणि सूर्याय नम:’ और ‘ऊं राम दूताय नम:’ मंत्र का नियमित जाप करना फायदेमंद हो सकता है।












