इस वक्त इंटरनेट पर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी छाई हुई है। ये एक ऐसा आंदोलन है, जिसे इंटरनेट पर फॉलोअर्स का भर-भरकर समर्थन मिल रहा है। इसे लेकर रैपर और संगीतकार सैंटी शर्मा का रिएक्शन सामने आया है, इन्होंने इसे ड्रामा बताया है।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में संगीत निर्माता के रूप में काम कर चुके शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों की स्थितियों से प्रेरित होकर जनरेशन Z को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के कथित प्रयासों की आलोचना की।
इससे पहले भी सैंटी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस पार्टी की आलोचना की थी। अब उन्होंने कॉकरोच पर स्प्रे छिड़ते हुए एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, “घर में जब कॉकरोच या अन्य कीड़े पनपते हैं तो इन्हें शीघ्र ही दवा का स्प्रे कर खत्म कर देना चाहिए। विदेशी ताकते भारत में इस कॉकरोच को तेजी से फैला रही है जल्द ही एक तेज स्प्रे की आवश्यकता है।”
सैंटी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आजकल कई लोग बिना सही रिसर्च किए ऐसे ट्रेंड्स को आंख मूंदकर फॉलो करने लगते हैं। इस तथाकथित CJP के संस्थापक का कथित तौर पर AAP से संबंध रहा है और उन्होंने पहले भी कई ऐसे पोस्ट साझा किए हैं जो भारत विरोधी नजर आते थे। अगर कोई सच में खुद को राष्ट्रवादी कहता है, तो उसका ध्यान भारत के असली मुद्दों विकास, रोजगार, शिक्षा, इनोवेशन और राष्ट्रीय एकता पर होना चाहिए, न कि जने जी को नेपाल या बांग्लादेश जैसे हालातों से प्रेरित होकर सड़कों पर उतरने के लिए भावनात्मक रूप से उकसाने पर।”
उन्होंने आगे लिखा, “कोई भी राजनीतिक पार्टी परफेक्ट नहीं है, बीजेपी भी नहीं, और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन बेवजह अस्थिरता पैदा करना,आक्रोश संस्कृति फैलाना और ऑनलाइन प्रोपेगेंडा चलाना भारत की तरक्की का समाधान नहीं है।”
Khabar Monkey
उन्होंने दावा किया कि ऐसे आंदोलनों को सोशल मीडिया पर मिलने वाला बड़ा समर्थन कथित तौर पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत विरोधी नैरेटिव से जुड़े अकाउंट्स से आता है।
यह भी पढ़ें:
अंत में उन्होंने लिखा, “भारत को वायरल ट्रेंड्स से पैदा होने वाले अव्यवस्था नहीं, बल्कि सकारात्मक और रचनात्मक चर्चाओं की जरूरत है। मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसी गतिविधियों पर सावधानीपूर्वक नजर रखें और शांति, स्थिरता और राष्ट्रीय हित बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं।”
इंटरनेट इस कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दो भागों में बंटा हुआ है। कोई इसका विरोध कर रहा है तो कोई समर्थन कर रहा है। एक्टर प्रकाश राज ने इस पार्टी को सपोर्ट किया है।












