HealthViral

स्वाद भी, सेहत भी! घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर दही चना चाट

Dahi Chana Chaat Recipe: कई बार हमें कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग महसूस होती है। ऐसे में आप दही और चने से कॉम्बिनेशन से परफेक्ट चाट बना सकते हैं। ये इतनी टेस्टी और हेल्दी होती है कि आप बाजार वाली चाट का स्वाद भूल जाएंगे। सिर्फ 10 मिनट में इसे तैयार किया जा सकता है। Protein और Fiber से भरपूर दही चना चाट फिटनेस लवर्स को तो जरूर पसंद आएगी। जंक फूड छोड़कर अगर आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानें इसकी रेसिपी और खाने के फायदे।

स्वाद भी, सेहत भी! घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर दही चना चाट
स्वाद भी, सेहत भी! घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर दही चना चाट

दही चना चाट खाने के फायदे

चना में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है।
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं।
चना फाइबर देता है, जो कब्ज जैसी समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
चना कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इससे शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती है।
दही चना चाट कम ऑयल में तैयार होती है। ऐसे में यह जंक फूड की तुलना में बेहतर स्नैक विकल्प हो सकती है।
दही की तासीर ठंडी मानी जाती है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर को राहत महसूस हो सकती है।

Khabar Monkey

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप छोले उबले हुए
1 बड़ा आलू उबला हुआ क्यूब्स में कटा हुआ
1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
2 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
2 कप दही
1 टी स्पून चिली फलेक्स
1 टी स्पून भुना जीरा
स्वादानुसार काला नमक
स्वादानुसार नमक
1 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
2 टेबल स्पून हरी चटनी
3 टेबल स्पून इमली की चटनी
4-5 पापड़ी

दही चना चाट बनाने की वि​धि

दही चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए छोले लेने हैं। इसके बाद उसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर आपको स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फलेक्स, जीरा पाउडर डालना है। इसके बाद काला नमक, सफेद नमक और चाट मसाला डालें। फिर हरी और मीठी चटनी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर दही डालें। इसके साथ ही पापड़ी क्रश करके इस पर डालें। हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

दूसरा तरीका

2 कप चना / छोले, भिगोया हुआ और उबला हुआ
½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर / लाल मिर्च पाउडर
¼ टी स्पून जीरा पाउडर
1 टी स्पून हरी चटनी
½ टी स्पून चाट मसाला
2 टेबल स्पून इमली की चटनी
¼ टी स्पून नमक
2 कप दही
2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ
2 टेबल स्पून टमाटर, बारीक कटा हुआ
3 टेबल स्पून आलू, उबला और क्यूबेड
2 टेबल स्पून ककड़ी, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
2 टेबल स्पून सेव, महीन
1 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

किसी बड़े बाउल में उबला हुआ चना डालें। इसके बाद मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरी चटनी, इमली की चटनी और नमक डालें। सभी चीजों के मिक्स करें। फिर प्याज, टमाटर, आलू, ककड़ी और हरी मिर्च भी डालें। अब दही डालें। सभी चीजों के मिक्स करें। परोसने से पहले सेव और धनिया पत्ती के साथ टॉप करें और सर्व करें।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

Leave a Reply