Viral

कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर बोले कुमार विश्वास- हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा

नई दिल्ली: मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर कॉकरोच हैं तो हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा। देहरादून में कुमार विश्वास से जब कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बंगाल या फिर पंजाब की तरह कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन कैंपेन ने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से फॉलोवर्स बढ़ने लगे। कुछ ही दिन में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को फॉलो कर लिया।

कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर बोले कुमार विश्वास- हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा
कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर बोले कुमार विश्वास- हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े सवाल पर कुमार विश्वास ने पत्रकारों से कहा, ”मुझे जब पहली बार कॉकरोच के बारे में पता चला था तो मेरी मां ने बताया था कि कॉकरोच अंधेरे में रहता और इकट्ठा होकर रहते हैं। बनी-बनाई व्यवस्थाओं को नाश करता है। कॉकरोच सड़क पर पैदा होता है। अगर कॉकरोच का निर्माण हुआ है तो इस देश में हिट भी बने हैं और बहुत सारे हिट इस समय जागृत हैं। हिट लगातार कार्यक्रम में हैं, चाहें, बंगाल की तरह या पंजाब की तरह हो, कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा।”

पिछले हफ्ते भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान कॉकरोच और परजीवी जैसी टिप्पणियां की थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इन टिप्पणियों के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का एक व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन अस्तित्व में आया था। सीजेआई ने बाद में स्पष्ट किया कि फर्जी डिग्रियों के माध्यम से विधि पेशे में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर लक्षित उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से उद्धृत किया गया था।

Khabar Monkey

मदुरै, विलुपुरम में बेरोजगारी के खिलाफ ‘कॉकरोच रैली’ निकाली गई
वहीं, मदुरै और विलुपुरम में रविवार को सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए और तमिलनाडु में अपनी तरह की पहली ‘कॉकरोच रैली’ निकाली। मदुरै में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने संयुक्त रूप से ‘कॉकरोच रैली’ निकाली। इस रैली को ‘कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)’ के समर्थकों का भरपूर समर्थन मिला। ‘कॉकरोच रैली’ गांधी संग्रहालय परिसर से शुरू हुई। इसमें शामिल युवा हाथों में “हमें काम चाहिए, हमें जीवन चाहिए, हमें सम्मान चाहिए” और “बेरोजगार कॉकरोच की रैली” लिखी तख्तियां थामे हुए थे।

वहीं, महाराष्ट्र में हिंगोली जिले के पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने शनिवार को बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गयी है। वह अभी भी अमेरिका में हैं, जहां वे पढ़ाई कर रहे हैं। यह कदम तब उठाया गया जब सीजेपी की वेबसाइट, इंस्टाग्राम अकाउंट और एक्स अकाउंट को बंद पाया गया। यह घटना उस समय घटित हुईं, जब कुछ ही दिनों में लगभग 10 लाख फॉलोअर्स उनसे जुड़ गए थे। इससे पहले दिपके ने ऑनलाइन खुलासा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने एक्स पर एक धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात होने की पुष्टि करते हुए अतुलकर ने संवाददाताओं से कहा, “लोग दिपके और उनकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बारे में बहुत उत्सुक हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उनके घर के पास पुलिस तैनात की गयी है। उनके घर पर अगले कुछ दिनों तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी।”

Leave a Reply