कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई को शुरू हुआ था और 23 मई को इसका समापन हो गया। भारत से इस इवेंट में आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, जैकलीन समेत कई सितारे पहुंचे, लेकिन हर कोई रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का लुक देखना चाहता था। शुरुआत में खबर आई कि अभिनेत्री शायद इस साल कान्स का हिस्सा न बने। हालांकि, 22 मई को उन्होंने वहां पहुंच कर उन सभी खबरों पर विराम लगा दिया। कान्स के आखिर के दो दिनों में ऐश्वर्या के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले।

पहले दिन वह ब्लू गाउन में नजर आईं। फिर उसी दिन डिनर पर उन्होंने पिंक गाउन पहना और क्लोजिंग सेरेमनी में अभिनेत्री व्हाइट पैंट सूट के साथ फेदर पल्लू लिए नजर आईं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद कुछ ने उनकी तारीफ की, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी किया। अब उन्हीं ट्रोलर्स पर कंगना रनौत भड़क गई हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है। चलिए आपको बताते हैं ‘क्वीन’ ने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें:
Khabar Monkey
कंगना रनौत ने किया पोस्ट
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय की कान्स लुक वाली एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “फैशन और स्टाइल खुद को दिखाने का एक तरीका है। यह जिंदगी और अपनी नजरों को देखने का एक तरीका है। कोई भी औरत किसी की कर्जदार नहीं होती, ऐश बहुत अच्छी लगती है।
आप में से जो लोग उसे किसी और तरह से देखना चाहते हैं, तो आप दिखाना क्यों नहीं कि आपके पास क्या है। वह आपको खुश करने के लिए यहां नहीं है। वह शानदार है, अगर आपको रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की औरतों को देखने की आदत नहीं है, तो अब उनकी आदत डाल लें, धन्यवाद।”
ब्लू गाउन को बनने में लगा 1500 घंटे का समय
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो पहले दिन ब्लू गाउन पहना था, उसे मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया था। इस गाउन का डिजाइन अंतरिक्ष से इंस्पायर था और उसमें बेहद बारीक क्रिस्टल एम्ब्रॉयजरी की गई थी। अभिनेत्री की उस ड्रेस को तैयार करने में करीब 1500 घंटे का समय लगा था।
यह भी पढ़ें:












