SportsViral

श्रेयस अय्यर बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा, IPL में बतौर कप्तान की बड़ी उपलब्धि

पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अपने आखिरी लीग मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में खुद को शामिल रखा हुआ है। पंजाब किंग्स की टीम को इस मैच में 197 रनों का टारगेट मिला था जिसका पीछा उन्होंने काफी आसानी से कर लिया और इसमें उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसके साथ ही वह बतौर कप्तान आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल करने में कामयाब हो गए जिसके दम पर वह कोहली-रोहित के स्पेशल क्लब का भी हिस्सा बन गए।

श्रेयस अय्यर बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा, IPL में बतौर कप्तान की बड़ी उपलब्धि
श्रेयस अय्यर बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा, IPL में बतौर कप्तान की बड़ी उपलब्धि

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान पूरे किए 3000 रन

आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अभी तक कुछ ही कप्तान ऐसे देखने को मिले हैं जो बल्ले से लंबे समय तक इस जिम्मेदारी को उठाने के साथ कमाल दिखाने में कामयाब हो सके हैं। इसी में एक नाम श्रेयस अय्यर का भी शामिल है जिन्होंने पंजाब किंग्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है। इसमें श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को जहां चैंपियन बनाया तो वहीं पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपनी 101 रनों की नाबाद पारी के दम पर श्रेयस अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान अपने 3000 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए। अय्यर इसी के साथ ये मुकाम हासिल करने वाले आईपीएल के इतिहास में सिर्फ छठे कप्तान और पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन हैं। आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी विराट कोहली के नाम पर है जिन्होंने कुल 4994 रन बनाए हैं।

Khabar Monkey

आईपीएल में बतौर कप्तान 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली – 4994 रन
  • एमएस धोनी – 4753 रन
  • रोहित शर्मा – 3986 रन
  • गौतम गंभीर – 3518 रन
  • डेविड वॉर्नर – 3356 रन
  • श्रेयस अय्यर – 3094 रन

अय्यर ने टी20 में पूरे किए अपने 7000 रन

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने अपने टी20 करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के साथ 7000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया जिसमें वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गए। श्रेयस अय्यर के बल्ले से अब तक टी20 क्रिकेट में 4 शतकीय और 48 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। श्रेयस अय्यर ने अब तक टी20 में कुल 7076 रन बनाए हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply