SportsViral

राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई टीम में 2 बड़े बदलाव, क्विंटन डिकॉक और राज बावा की जगह इन्हें मिला मौका

मुंबई इंडियंस को 2026 का अपना आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले मुंबई की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए। मुंबई टीम को ये दो बड़े बदलाव खिलाड़ियों की इंजरी की वजह से करना पड़ा। क्रिकबज के मुताबिक मुंबई के दो खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह टीम में महिपाल लोमरोर और रुचित अहीर को टीम में शामिल किया गया है।

राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई टीम में 2 बड़े बदलाव, क्विंटन डिकॉक और राज बावा की जगह इन्हें मिला मौका
राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई टीम में 2 बड़े बदलाव, क्विंटन डिकॉक और राज बावा की जगह इन्हें मिला मौका

मुंबई की टीम में हुए दो बदलाव

महिपाल लोमरोर को मुंबई ने 50 लाख जबकि रुचित अहीर को 30 लाख रुपये में साइन किया गया है। की टीम इस सीजन में पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और उसे अपना आखिरी मैच अब राजस्थान के खिलाफ 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। मुंबई की कोशिश होगी कि वो अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन के आखिरी मैच में जीत दर्ज करें और सीजन का सुखद समापन करें। राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई टीम की स्थिति के बारे में बात करें तो ये टीम फिलहाल अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। इस टीम ने अब तक खेले 13 मैचों में से 4 मैच जीते हैं जबकि 9 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

क्विंटन डिकॉक को उनकी बाईं कलाई में लगी चोट के कारण इस सीजन के बाकी मैचों से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया था जबकि राज बावा के दाहिने अंगूठे में गहरी चोट के खिलाफ मैच के दौरान आई थी और इसके बाद वो भी पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। डिकॉक को हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान कलाई में चोट लगी थी। मुंबई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा था कि क्विंटन और राज बावा दोनों अपने-अपने घरों में अपना रिहैब जारी रखेंगे। मेडिकल टीम उन्हें हर तरह से मदद करेगी और उनके जल्दी ठीक होने की हम कामना करते हैं।

अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 के 14 लीग मैचों के बाद आरसीबी और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाजों में कोहली और क्लासेन पहले नंबर पर हैं। क्लासेन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इशान और अभिषेक को पीछे छोड़ दिया। 

Leave a Reply