SportsViral

जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म को लेकर अब खुला राज, इस वजह से रफ्तार में भी दिखी IPL 2026 में कमी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले सभी को मुंबई इंडियंस की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन मैदान इसके बिल्कुल ही देखने को मिला जिसमें वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों का हिस्सा रही। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में एक से एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद थे लेकिन उनका प्रदर्शन मैदान पर काफी खराब देखने को मिला जिसमें एक नाम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी शामिल है। लीग स्टेज में 13 मैचों में खेलते हुए बुमराह सिर्फ 4 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके जिसमें अब टीम के आखिरी लीग मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बुमराह के इस खराब प्रदर्शन के पीछे की वजह को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म को लेकर अब खुला राज, इस वजह से रफ्तार में भी दिखी IPL 2026 में कमी
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म को लेकर अब खुला राज, इस वजह से रफ्तार में भी दिखी IPL 2026 में कमी

बुमराह हल्की चोट से जूझ रहे थे

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 सीजन में लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ 24 मई को अपने होम ग्राउंड पर खेलना है। इस मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बुमराह हल्की चोट से जूझ रहे थे और उन्होंने उसी दर्द के साथ पूरा टूर्नामेंट खेला था। ऐसे में जब वह आईपीएल 2026 में खेलने के लिए आए तो हमने उन्हें रिकवरी का पूरा समय दिया जिसमें शुरुआती कुछ मैचों में हम उन पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहते थे। इसी के चलते अगर शुरुआती मुकाबले में बुमराह की गेंदों की गति को देखा जाए तो वह भी थोड़ा कम थी।

Khabar Monkey

अब वह पूरी तरह से फिट हैं

महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आगे कहा कि वह अब पिछले 4 से 5 मैचों में पूरी तरह फिट होकर खेल रहे हैं, लेकिन जब आप पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करते हैं तो उसके बाद शुरुआती कुछ मुकाबलों में आपको अपने पुराने फॉर्म को वापस पाने में थोड़ा समय लगता है और ऐसा ही कुछ हमें बुमराह के साथ भी देखने को मिला। भले ही वह इस सीजन अधिक विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने रन भी काफी कम दिए जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.36 का रहा। वहीं विरोधी टीमों ने भी बुमराह के खिलाफ अधिक रिस्क नहीं लेने की रणनीति को अपनाया ताकि उनको विकेट लेने से दूर रखा जा सके, लेकिन इसका फायदा हमारी टीम के दूसरे गेंदबाज उठाने में कामयाब नहीं हो सके।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply