मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ 11 रुपये में भरें अपना ITR, Paytm लाया है खास ऑफर, बचे हैं केवल 4 दिन​ | Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, स्पीकर बोले- सदन चलने दें, विपक्ष बोला- हमारी भी सुनें​ | UP Defence Corridor: तय समय पर उद्योग नहीं लगाए, 8 कंपनियों से वापस ली गई आवंटित जमीन; अब दूसरे निवेशकों को मिलेगा मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?​

Indian Wedding Trends: पुराने जमाने में शादियों में मेहमानों का स्वागत शरबत, जूस या किसी मॉकटेल से किया जाता था, लेकिन आज के समय में वॉटर बार का लग्जरी ट्रेंड उबरकर सामने आ रहा है। इश ट्रेंड के तहत मेहमानों को सादा पानी या बॉटल वॉटर नहीं बल्कि ग्लेशियर वॉटर, स्प्रिंग वॉटर, नेचुरल मिनरल वॉटर, […]

Indian Wedding Trends: पुराने जमाने में शादियों में मेहमानों का स्वागत शरबत, जूस या किसी मॉकटेल से किया जाता था, लेकिन आज के समय में वॉटर बार का लग्जरी ट्रेंड उबरकर सामने आ रहा है। इश ट्रेंड के तहत मेहमानों को सादा पानी या बॉटल वॉटर नहीं बल्कि ग्लेशियर वॉटर, स्प्रिंग वॉटर, नेचुरल मिनरल वॉटर, स्पार्कलिंग वॉटर और अल्कलाइन वॉटर जैसे कई प्रीमियम पानी के विकल्प परोसे जा रहे हैं।

हाई सोसायटी में आजकल शादियों में मेहमान अलगअलग तरह के प्रीमियम पानी का स्वाद ले रहे है। यह ट्रेंड इसलिए भी खास है कि जहां शादियों में लोग अलगअळग तरह का कुजिन ट्राई करते हैं, तो वहीं अब पानी भी लग्जरी होता जा रहा है।

क्या है Water Bar?

वॉटर बार हाई क्लास शादियों में लगाया जाने वाला एक ऐसा काउंटर है, जहां दुनिया के अलगअलग सोर्सेज से आने वाले प्रीमियम पानी को मेहमानों के लिए परोसा जाता है। इनमें स्टिल वॉटर, स्पार्कलिंग वॉटर, नेचुरल मिनरल वॉटर, स्प्रिंग वॉटर, ग्लेशियर वॉटर और आर्टीज़ियन वॉटर शामिल हैं। इस दौरान शादी में आए हुए मेहमान न केवल पानी पीते हैं, बल्कि उससे जुड़ी जानकारी, जैसे उसके स्वाद, मिनरल्स और स्रोत के बारे में भी जानते हैं।

वॉटर बार

क्या खास है प्रीमियम पानी में

विशेषज्ञ बताते हैं कि हर पानी का स्वाद एक जैसा नहीं होता। पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और बाइकार्बोनेट जैसे प्राकृतिक खनिज उसके स्वाद और गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि आजकल सेलिब्रिटी इन खास तरह के पानी के लिए  सैकड़ों रुपये खर्च कर देते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में प्रीमियम पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। कुछ लग्जरी ब्रांड्स की छोटी बोतलें भी 700800 रुपये की मिलती हैं। कई बार स्थिति ऐसी होती है कि स्टॉक खत्म हो जाता है।

भारतीय शादियों में क्यों बढ़ रहा वॉटर बार का ट्रेंड

आज कल की शादियां सिर्फ डेकोरेशन और दुल्हादुल्हन तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि शादियों में लग्जरी का समावेश नेक्सट लेवल पर हो रहा है। लोग शादियों में करोड़ों रूपए खर्च कर रहे हैं। डेकोरेशन, फूड, मेकअप, वेडिंग ड्रेसेस से लेकर विदाई तक को लग्जरी टच दिया जा रहा है। अब मेहमानों को यूनिक और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

वॉटर बार

वॉटर बार भी इसी सोच का हिस्सा है। इसे खासतौर पर डेस्टिनेशन वेडिंग, वेलनेसथीम वेडिंग, हाईएंड ब्रंच और इंटिमेट सेलिब्रेशन में शामिल किया जा सकता है। यह उनके लिए भी बेहतर ऑप्शन है, जो शराब का सेवन नहीं करते हैं।

हेल्थ और वेलनेस पर बढ़ता फोकस

आज की पीढ़ी स्वास्थ्य को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रही है। जेन जी को अपना रही है। डॉक्टरों का कहना है कि प्राकृतिक मिनरल वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखेंगे।

वॉटर बार

वॉटर बार बनेगा आम शादियों का हिस्सा

वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग मानते हैं कि फिलहाल वॉटर बार मुख्य रूप से लग्जरी और डेस्टिनेशन वेडिंग्स तक ही सीमित रहेगा। लेकिन जैसे पहले , आर्टिजन फूड और प्रीमियम बेवरेज का ट्रेंड आम लोगों तक पहुंचा, वैसे ही आने वाले कुछ सालों में यह आम शादियों तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY