इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 67वें लीग मुकाबले में विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच में एक बड़ा बवाल देखने को मिला। इस मैच के खत्म होने के बाद कोहली का हेड से हाथ ना मिलाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। वहीं अब ट्रैविस हेड ने इस बवाल के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की है जिसको लेकर अब फैंस अपने-अपने अंदाज में इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

शरीर को थोड़ा दुविधा में रहने दो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद की जीत तय हो गई थी तो उसके बाद ट्रैविस हेड को गेंदबाजी करने का मौका मिला जो अक्सर बॉलिंग में अधिक नहीं दिखाई देते हैं। ट्रैविस हेड ने इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट भी हासिल किया। वहीं उन्होंने इस मैच के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर की उसमें उन्होंने अपनी बॉलिंग करते हुए फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि शरीर को थोड़ा दुविधा में रहने दो। हेड के इस पोस्ट के बाद फैंस इसे विराट कोहली के साथ हुए बवाल के साथ भी जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें उनका मानना है कि हेड ने इसके जरिए कोहली को जवाब दिया है। वहीं हेड के इस पोस्ट को देखा जाए तो उनका इशारा साफ है कि वह अपने शरीर को एक जैसे रूटीन का आदी नहीं बनाना चाहते हैं।
Khabar Monkey
तुम तो आउट हो गए, इससे पहले कि मैं गेंदबाजी करने आता
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ आरसीबी जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो उस दौरान वेंकटेश अय्यर काफी तेज से रन बना रहे थे तो उसी दौरान कोहली और हेड के बीच में तकरार देखने को मिली। उस दौरान कोहली ने हेड से कुछ गेंदें फेंकने के लिए कहा। इसके बाद हेड ने कोहली को काफी देर बाद जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा कि तुम तो आउट हो गए, इससे पहले कि मैं गेंदबाजी करने आता। हालांकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ये बवाल मैच के बाद अलग ही रूप ले लेगा जब विराट कोहली ने हेड से मुकाबला खत्म होने के बाद हाथ नहीं मिला तो उनके इस कदम ने सभी को चौंका दिया।





