वॉशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हाल ही में पकड़े गए 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाउद अलग-सादी ने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी। उसके पास इवांका के फ्लोरिडा स्थित घर का नक्शा भी था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रेनिंग दी थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद बाकर ने छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के चीफ कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई थी। सुलेमानी को ट्रंप के पहले कार्यकाल में बगदाद में निशाना बनाया गया था।
इवांका को मारने की साजिश
वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास में डेप्युटी डिफेंस अताशे रह चुके इंतेफाद कानबर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि सुलेमानी के मारे जाने के बाद मोहम्मद बाकर लोगों से कहता फिरता था कि “हमें इवांका को मारना होगा, ताकि हम ट्रंप के घर को उसी तरह जला सकें, जिस तरह उसने हमारे घर को जलाया था।”
Khabar Monkey
इवाांका के घर का नक्शा
मोहम्मद बाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नक्शे की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें फ्लोरिडा का वह इलाका दिखाया गया था, जहां इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर का घर है। इसके साथ ही उसने अरबी एक खौफनाक धमकी भी लिखी। इसमें कहा गया कि “मैं अमेरिकियों से कहता हूं कि इस तस्वीर को देखो और जान लो कि न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी। हम अभी निगरानी और विश्लेषण के चरण में हैं। मैं तुमसे कहा था, हमारा बदला बस समय की बात है।”





