SportsViral

वैभव टॉप पर, इशान हैं कोहली से आगे; IPL 2026 के 67 मैच तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बैटर्स

आईपीएल 2026 के 67 मैच समाप्त हो चुके हैं और अब तक तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर चुकी हैं। एक जगह खाली है और वो चौथी टीम कौन होगी इसका फैसला रविवार को हो जाएगा। बहरहाल इस लीग में अब तक समाप्त हुए 67 मैचों में की बल्लेबाजों ने अपने खेल से खूब प्रभावित किया है और जमकर अपनी-अपनी टीमों के लिए रन बनाए हैं। आइए अब आपको उन टॉप-7 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने 67 मैचों तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का कमाल किया है।

वैभव टॉप पर, इशान हैं कोहली से आगे; IPL 2026 के 67 मैच तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बैटर्स
वैभव टॉप पर, इशान हैं कोहली से आगे; IPL 2026 के 67 मैच तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बैटर्स

वैभव हैं नंबर वन तो अभिषेक दूसरे नंबर पर

आईपीएल 2026 के 67 मैचों तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं जिनके बल्ले से कुल 103 बाउंड्रीज निकले हैं। इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने इस सीजन के 67वें मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और उनके बाउंड्रीज की संख्या अब 93 हो चुकी है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन हैं जिन्होंने कुल 91 बाउंड्रीज लगाए हैं।

Khabar Monkey

इस सीजन के 67 मैच तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं जिनकी बल्लेबाजी अच्छी हो रही है और उनके बल्ले से कुल 87 बाउंड्रीज निकले हैं जबकि उनके साथ चौथे नंबर पर ही लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श हैं जिन्होंने भी अब तक 87 बाउंड्रीज लगाए हैं। इस लिस्ट में हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन 5वें स्थान पर 86 बाउंड्रीज के साथ मौजूद हैं जबकि आरसीबी से स्टार ओपनर विराट कोहली 80 बाउंड्रीज के साथ छठे जबकि केएल राहुल 78 बाउंड्रीज के साथ 7वें नंबर पर हैं।

आईपीएल 2026 के 67 मैचों तक सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

◎103 बाउंड्रीज: वैभव सूर्यवंशी
◉93 बाउंड्रीज: अभिषेक शर्मा
◎91 बाउंड्रीज: साई सुदर्शन
◎87 बाउंड्रीज: शुभमन गिल
◎87 बाउंड्रीज: मिचेल मार्श
◉86 बाउंड्रीज: ईशान किशन
◉80 बाउंड्रीज: विराट कोहली
◎78 बाउंड्रीज: केएल राहुल

Leave a Reply