अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह बेहद अहम बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस हाई-लेवल मीटिंग की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने घोषणा की कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी और रुबियो के बीच हुई बैठक के बाद की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
इसे भी पढ़ें:

रुबियो कल विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगे
रविवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अमेरिकी दूतावास के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।
सर्जियो गोर ने मार्को रुबियो का स्वागत किया
आज सुबह, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो का स्वागत किया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक दूरदर्शी एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, भारत में अपने मित्र @SecRubio का स्वागत करते हुए मुझे गर्व हो रहा है! हमारे सामने एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है, जिसमें क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक भी शामिल है, जिसका उद्देश्य अमेरिका-भारत साझेदारी को और भी मजबूत बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। शानदार बातचीत और साथ मिलकर वास्तविक प्रगति करने के लिए उत्सुक हूं!
Khabar Monkey





