EntertainmentViral

कमल हासन ने किया पीएम मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील का समर्थन, बोले- पार्टी-पॉलिटिक्स को किनारे रखते हुए…

अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक 4 मिनट 4 सेकंड का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की ऊर्जा की बचत करने की अपील का समर्थन किया है। अपने वीडियो में हासन ने लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण भी दिया।

Khabar Monkey

कमल हासन ने किया पीएम मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील का समर्थन, बोले- पार्टी-पॉलिटिक्स को किनारे रखते हुए…
कमल हासन ने किया पीएम मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील का समर्थन, बोले- पार्टी-पॉलिटिक्स को किनारे रखते हुए…

सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेता ने कहा कि फिलहाल राजनीतिक मतभेदों को साइड रखने का वक्त है और देश के भविष्य के लिए अभी पेट्रोल,डीजल और गैस की बचत करना जरूरी है। साथ ही सरकार को भी कुछ सुझाव दिए हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने अपने वीडियो में क्या-क्या कहा है।

यह भी पढ़ें:

कमल हासन ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल और गैस की बचत करने और विदेश यात्रा न करने समेत कई चीजों की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। अब इस पर अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने भी उनको सपोर्ट किया और कहा, “भारत, ईरान युद्ध के परिणामों से प्रभावित है। तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, समुद्री व्यापार रास्ते बंद हैं। हमारे घर और रसोई जिस ऊर्जा से चली है उसकी कमी हो रही है।

दुनिया के 60 से ज्यादा देशों ने पहले ही एनर्जी सेविंग रूल्स अपना लिया है। हमने हाल ही में सुना कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने भी अपने नागरिकों को कठिन समय के लिए तैयार रहने को कहा। हम बहुत बड़े देश हैं और हमारे प्रधानमंत्री ने भी हमें अगले साल तक एनर्जी बचाने को कहा है। ऐसे समय में पार्टी-पॉलिटिक्स को किनारे रखते हुए राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को देखना होगा।”

इसके आगे कमल हासन ने कहा, “जैसा पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, मगर देश बने रहना चाहिए। 1962 के चीन युद्ध के दौरान हमने अपना सोना सैनिकों की मदद के लिए दान किया था। 1965 में भारत के पास अनाज पर्याप्त नहीं था और शास्त्री जी ने लोगों से सप्ताह में एक टाइम भोजन नहीं करने की अपील की थी। आज भारत को ऐसे त्याग की जरूरत नहीं है। हमें भी अपने देश के लिए कुछ करना होगा। हमारे बुजुर्गों ने बहुत कुछ किया है।”

कमल हासन ने सरकार को दिया सुझाव

उन्होंने आगे कहा, “हमें भी राजनीतिक गठबंधन के साथ कुछ अच्छे काम को ध्यान रखना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोलर और विंड एनर्जी के लिए काफी काम हुए हैं। कोयला और गैस को खत्म करने के लिए विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता कम करने लिए न्यूक्लियर और रिन्यूबल एनर्जी के क्षेत्र में काम हुए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह सभी राजनीतिक दलों और मुख्यमंत्रियों की राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी की रक्षा के लिए बैठक करें। इसके अलावा दो काम अभी तत्काल करने की जरूरत है। स्टेट टैक्स पेट्रोल और डीजल पर वैट जैसे टैक्स कम करें। ट्रेन, मेट्रो और बस किराये में कमी करना जरूरी है। हमें याद रखना जरूरी है कि एक यूनिट एनर्जी की बचत भारत के भविष्य को बचाने के लिए जरूरी है। आज का जियो पॉलिटिक्स पैदल चलने वालों के साथ बड़े गाड़ियों में चलने वालों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में देश को साथ मिलकर चलने की जरूरत है।

Leave a Reply