June Mein Ghumne Ki Jagah: जून की चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी और सुकूनभरी जगहों की तलाश में रहते हैं। अगर आप जून में कहीं यादगार ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तर भारत की कुछ जगहें अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। यहां की ठंडी वादियां, हरियाली और शांत वातावरण गर्मियों में राहत देने के साथ-साथ मानसिक सुकून पहुंचाते हैं।

उत्तराखंड
सुहावना मौसम और ठंडी हवाओं के बीच वेकेशन का मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी। जून के समय यहां का औसतन तापमान 15 से 25 डिग्री के बीच रहता है।
यहां पर आप नैनीताल के शानदार पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, इको केव गार्डन, मॉल रोड और टिफिन टॉप जैसे जगहों पर जा सकते हैं। वहीं, मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है जो गर्मियों के समय लाखों लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन होती है। इसके अलावा ऋषिकेश और औली जाने का भी मन बना सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश
उत्तर भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश गर्मियों के समय ज्यादातर लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल रहती है। हरे-भरे जंगल, पहाड़ और खूबसूरत पर्यटन स्थल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। जून के समय परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
जून के समय किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो मनाली की ट्रिप अच्छा विकल्प हो सकती है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग और केबल कार की सवारी कर सकते हैं। शिमला में आप इस समय बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप धर्मशाला जैसी शानदार जगहों पर भी ट्रैवल कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर
धरती पर स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर गर्मियों में घूमने की बेहतरीन जगहों में शामिल है। यहां की हरी-भरी घाटियां और झीलें लोगों को आकर्षित करती हैं। यहां पर श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी कई प्रसिद्ध जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Khabar Monkey
श्रीनगर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है जहां पर आप डल झील में हाउसबोट का मजा ले सकते हैं। जून के समय गुलमर्ग में आप फूलों के मैदान देख सकते हैं, जो परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। इसके अलावा सोनमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों और छिपे हुए ग्लेशियरों से ढके मैदान को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।





