Adhik Maas Malpua Daan: 17 मई से अधिकमास या पुरुषोत्तम मास शुरू हो चुका है और पुण्य कमाने का सुनहरा मौका देने वाला यह महीना 15 जून को खत्म हो जाएगा. 15 जून 2026 से पहले एक उपाय कर लें, इससे गरीबी दूर होगी और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. जानिए ये उपाय क्या है.

मालपुए का दान
पुरुषोत्तम महीने में मालपुए का दान करना अत्यंत पुण्यदायी और समृद्धिदायक माना गया है. उस पर भी मालपुए की संख्या 33 होनी चाहिए. धर्म-शास्त्रों में 33 मालपुओं का दान करना देव कृपा पाने और पारिवारिक सुख-समृद्धि पाने के लिए सबसे आसान उपाय माना गया है.
33 मालपुए ही क्यों?
पद्म पुराण के अनुसार, अधिकमास में 33 मालपुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. दरअसल, शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को मालपुए बेहद प्रिय हैं. इसलिए मलमास में मालपुए का भोग विष्णु जी को प्रमुख तौर पर लगाया जाता है.
जहां तक बात 33 मालपुए की है, तो यहां 33 अंक संबंध 33 कोटि देवी-देवताओं से है. यानी कि 33 मालपुए दान करने से सभी 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही पितृ भी तृप्त होते हैं. इससे जीवन में बेहतरी आती है, धन-समृद्धि बढ़ती है, खुशियां आती हैं.
Khabar Monkey
दान करने की सही विधि
शास्त्रों में पुरुषोत्तम मास में मालपुओं को दान करने की सही विधि का भी उल्लेख किया गया है.
– पहले पवित्र स्थिति में पूरी शुद्धता के साथ घर पर मालपुए तैयार करें. इस दौरान मन में बुरे और नकारात्मक विचार न लाएं.
– फिर भगवान विष्णु की पूजा करें. उनको सच्चे मन से मालपुओं का भोग लगाएं. भगवान को मालपुए अर्पित करने के बाद उन्हें स्वीकार करने की प्रार्थना करें.
– इसके बाद गरीब-जरूरतमंद लोगों में कम से कम 33 मालपुए बांटें. ऐसा करने से मालपुओं को दान करने का पूरा फल प्राप्त होगा.
– घर की दरिद्रता दूर होगी, जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
चूंकि अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित है और इसलिए इसे पुरुषोत्तम महीना भी कहते हैं. इस महीने में विष्णु जी की पूजा करने का विशेष फल मिलता है. दान-पुण्य करने का कई गुना फल मिलता है.





