CrimeViral

Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

मॉडल से अभिनेत्री बनीं त्विषा शर्मा (33) की संदिग्ध मौत और कथित दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस शनिवार (23 मई 2026) को भोपाल ले आई है। मध्य प्रदेश उपभोक्ता अदालत की चेयरपर्सन और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह को कटारा हिल्स पुलिस देर रात करीब 1:59 बजे जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची। भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस गहन पूछताछ के लिए उसकी न्यायिक हिरासत (पुलिस रिमांड) की मांग करेगी।

Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम
Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

इसे भी पढ़ें:

 

Khabar Monkey

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए उसकी न्यायिक हिरासत (रिमांड) का अनुरोध किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश और भोपाल उपभोक्ता अदालत की चेयरपर्सन गिरिबाला सिंह के बेटे सिंह को देर रात करीब एक बजकर 59 मिनट पर कटारा हिल्स पुलिस थाने लाया गया।

इसे भी पढ़ें:

 

भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने फोन पर बताया, ‘‘उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस पूछताछ के लिए उसकी न्यायिक हिरासत का अनुरोध करेगी।’’
मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश कश्यप के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य पुलिस वाहन से सिंह तथा उसके वकील को लेकर आधी रात के बाद थाने पहुंचे।
सिंह 10 दिन से फरार था और लगातार पुलिस से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

समर्थ सिंह को शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने जबलपुर जिला न्यायालय परिसर से हिरासत में लिया था, जहां वह आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा था।
इससे पहले, दिन में समर्थ सिंह ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अपनी याचिका वापस ले ली थी। इसके साथ ही समर्थ के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की सिफारिश के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि स्थानीय पुलिस तब तक जांच जारी रखेगी जब तक कि केंद्रीय एजेंसी औपचारिक रूप से मामले को अपने हाथ में नहीं लेती।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस द्वारा अंतिम नोटिस दिए जाने के बाद गिरिबाला सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया था, आयुक्त ने कहा कि अधिकारी शुक्रवार को जबलपुर में उच्च न्यायालय में कार्यवाही में व्यस्त थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द से जल्द उनका बयान दर्ज करेंगे।’’
पुलिस ने गिरिबाला सिंह को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया था क्योंकि वह कथित तौर पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई थीं।
त्विषा शर्मा (33) का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। त्विषा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उच्च न्यायालय ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने के उसके परिजनों के अनुरोध को शुक्रवार को स्वीकार कर लिया।
अदालत ने साथ ही निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमार्टम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की एक टीम द्वारा भोपाल में किया जाए।
अदालत ने त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिया है।

Leave a Reply