Viral

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर शिकंजा, अभिजीत दीपके का दावा- इंस्टाग्राम पेज हैक, ट्विटर अकाउंट भी रोका

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर नई सनसनी बनकर उभरी ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उन पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। उन्होंने दावा किया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के Instagram पेज को हैक कर लिया गया है। मेरा निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया है। ट्विटर अकाउंट रोक दिया गया। बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर शिकंजा, अभिजीत दीपके का दावा- इंस्टाग्राम पेज हैक, ट्विटर अकाउंट भी रोका
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर शिकंजा, अभिजीत दीपके का दावा- इंस्टाग्राम पेज हैक, ट्विटर अकाउंट भी रोका

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर ने दिया बड़ा अपडेट
बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र और आम आदमी पार्टी के पूर्व सहयोगी रहे अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से एक डिजिटल कैपेंन करीब एक हफ्ता पहले ही शुरू किया था। तब से, इस प्लेटफॉर्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन (2 करोड़) के भी पार पहुंच गई है। सोशल मीडिया ही नहीं राजनीतिक गलियारे में भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की चर्चा शुरू हो गई थी। इसी बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर ने एक्स पर एक पोस्ट किया।

‘इंस्टाग्राम पेज हैक, ट्विटर अकाउंट भी रोका गया’
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि उनके कैंपेन पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने लिखा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर शिकंजा।
– Instagram पेज हैक कर लिया गया।
– मेरा निजी Instagram अकाउंट हैक हो गया।
– Twitter अकाउंट रोक दिया गया।
– बैकअप अकाउंट भी हटा दिया गया।’

अभिजीत दीपके ने की ये अपील
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत ने शनिवार सुबह एक्स पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘कृपया ध्यान दें कि फिलहाल हमारी पहुंच अपने किसी भी प्लेटफॉर्म तक नहीं है। इसके बाद की गई किसी भी पोस्ट को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आधिकारिक बयान न माना जाए।’

अभिजीत दीपके के माता-पिता ने जताई थी ये आशंका
अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को मिली लोकप्रियता के संबंध में रिएक्ट किया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि जिस तरह से ये कैंपेन लोकप्रिय हो रहा उनका बेटा मुसीबत में पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले दीपके के माता-पिता भगवान दीपके और अनीता दीपके ने गुरुवार को एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा राजनीति में कदम रखे।

अभिजीत के पिता भगवान ने कहा कि आजकल की राजनीति को देखें तो डरना स्वाभाविक है, चाहे उसके कितने भी समर्थक हों। अपने एक साक्षात्कार में उसने स्वयं भारत लौटने पर गिरफ्तारी का डर जताया था। हम अखबारों में ऐसी घटनाओं के बारे में पढ़ते हैं। अभिजीत की मां अनीता ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे और नौकरी पाने पर ध्यान दे।

Khabar Monkey

कौन हैं अभिजीत दीपके?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके सिर्फ 30 साल के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं। वे नैरेटिव बिल्डिंग, पब्लिक मैसेजिंग और पॉलिटिकल ओपिनियन का डिजिटल मीडिया पर प्रभाव बताने के स्पेशलिस्ट हैं। इन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अभी बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में जॉब के लिए अप्लाई करने की भी बात भी उन्होंने स्वीकार की है।

Leave a Reply