EntertainmentViral

नीली परी बन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय! एक-एक Flying Kiss पर थमीं फैंस की सांसें

Aishwarya Rai Cannes 2026 Look: आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. इस बार उन्होंने इलैक्ट्रिक ब्लू रंग का ड्रामैटिक स्कलप्टेड गाउन पहना, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल लगीं. ग्लोइंग मेकअप, किलर स्माइल और कॉन्फिडेंस से भरे अंदाज ने रेड कारपेट पर हर किसी का ध्यान खींच लिया. जैसे ही उनकी फोटो-वीडियो सामने आए, फैंस लगातार उनकी तारीफ करते नजर आए.

नीली परी बन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय! एक-एक Flying Kiss पर थमीं फैंस की सांसें
नीली परी बन रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय! एक-एक Flying Kiss पर थमीं फैंस की सांसें

कई लोगों ने उन्हें इस साल का सबसे शानदार लुक भी बताया. ऐश्वर्या का नया कान्स लुक देखकर फैंस काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं’, तो किसी ने कहा कि उनकी स्माइल पर से नजर हटाना मुश्किल है. इस बार लोगों ने उनके फिट लुक को भी नोटिस किया. फैंस का कहना है कि पहले के मुकाबले वो ज्यादा स्लिम और फ्रेश दिख रही हैं. रेड कारपेट पर उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज दिए और स्माइल के साथ हैंड वेव भी किया.

रेड कारपेट पर फ्लाइंग किस ने जीता दिल
कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आईं. उन्होंने कैमरों के सामने अलग-अलग पोज दिए और फैंस को फ्लाइंग किस भी दी. इतना ही नहीं, मुस्कुराते हुए उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर लोगों का दिल जीत लिया. उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी एक्साइटेड दिखे. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को उनका खुशमिजाज और प्यारा अंदाज काफी पसंद आ रहा है. कई लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या की स्क्रीन प्रेजेंस आज भी बाकी स्टार्स से अलग नजर आती है.

 

Khabar Monkey

View this post on Instagram

 

A post shared by 79th Cannes Film Festival (@cannes.2026)

अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया खास गाउन
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खास गाउन को मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है. गाउन में बारीक सीक्वेंस और शानदार डिजाइनिंग का काम किया गया है, जो उसे और ज्यादा रॉयल लुक दे रहा था. हालांकि, गाउन काफी हैवी नजर आया. वीडियो में साफ दिखा कि चलते समय ऐश्वर्या को थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन उन्होंने अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से सब संभाल लिया. उन्होंने इस गाउन के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया. साइड पार्टेड कर्ली हेयर्स, डायमंड नेकपीस और ईयरिंग्स ने उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना दिया.

साल 2002 से कान्स में दिखा रही हैं जलवा
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स से रिश्ता काफी पुराना है. वो साल 2002 से लगातार इस बड़े फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं. इतने सालों में उन्होंने कई शानदार और अलग-अलग लुक्स से लोगों को काफी इंप्रेस किया है. हर साल फैंस उनके रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐश्वर्या ने हमेशा अपने फैशन और स्टाइल से इंडिया को इंटरनेशनल मंच पर खास पहचान दिलाई है. यही वजह है कि आज भी कान्स में उनकी एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है. लोग मानते हैं कि उनकी स्टार अपील आज भी बाकी सितारों से अलग दिखाई देती है.

इस साल भी बेटी आराध्या को साथ लेकर पहुंचीं
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं. इस साल भी वो अपनी लाडली को साथ लेकर पहुंचीं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. फैंस को मां-बेटी की बॉन्डिंग हमेशा पसंद आती है. ऐश्वर्या चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हों, वो अपनी बेटी के साथ समय बिताना नहीं भूलतीं. कान्स में भी दोनों को साथ देखकर लोगों ने खूब प्यार दिया. कई फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक बेहद प्यारी मां भी हैं. उनकी फोटो-वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aishu (@aishdivaa)

Leave a Reply