Hanuman Mantra In Hindi: भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी की आराधना से उनके भक्तों की हर समस्या का समाधान हो जाता है। हनुमान जी के मंत्रों का जप करने से सभी कष्ट व बाधा दूर होती हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है।

विशेषकर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंत्रों का पाठ करने से प्रभु की कृपा बनी रहती है। हनुमान जी का आशीर्वाद और उनकी दया पाने के लिए इन मंत्रों का जप अच्छा और भाग्यशाली माना जाता है।
शक्तिशाली और चमत्कारिक हनुमान मंत्र
यदि आप किसी गहरी समस्या से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से घबराहट और डर दोनों आपके जीवन में हावी हो रहे हैं, तो आप इस मंत्र का जाप करके अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
-
‘ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।’
हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से घर में धन से जुड़ी परेशानियों का निपटारा होता है। परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है। साथ ही कमाई और तरक्की के नए-नए मार्ग खुलते हैं और प्रभु की कृपा बनी रहती है।
-
‘ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।’
हुनमान जी का यह मंत्र छोटा लेकिन बेहद आसान और है। इसका जाप करने से वर्षों से चले आ रहे लड़ाई-झगड़े व पसी विवाद खत्म होते हैं। साथ ही यदि लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं, तो इस मंत्र का जाप करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
-
‘ॐ हं हनुमते नम:’
–
पवनपुत्र के इस मंत्र में बहुत शक्ति होती है। इसके पाठ करने भर से दुश्मनों और विरोधियों का असर खत्म हो जाता है और इस कारण से होने वाला डर पूरी तरह मिट जाता है। मन को शांति मिलती है।
-
‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।’
अगर आप हनुमान जी को बहुत जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं, तो यह मंत्र आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे बजरंगबली तुरंत खुश होकर अपने भक्त पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
-
‘ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।’
इसके साथ ही का पाठ और हनुमान के मंत्रों का जप अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा में समाहित चौपाइयों का पाठ करने से व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियों, भय और संकटों से मुक्ति मिलती है और ॐ हनुमते नमः जैसे मंत्रों का जप आत्मबल और साहस को बढ़ाता है।
Khabar Monkey
कैसे करें हनुमान जी के मंत्रों का जाप (Hanuman Ji Mantra Jap Vidhi)
कोई भी साधक रोजाना हनुमान जी के मंत्रों का जाप कर सकता है। इसकी शुरुआत शनिवार और मंगलवार के दिन से की जा सकती है। स्वच्छ मन से मंत्रों का जाप करना शुरू करें और अपना पूरा ध्यान हनुमान जी पर लगाएं। पूरे श्रद्धा भाव से मंत्र का जाप करें।





