अगर आप Maruti Brezza खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. कंपनी जुलाई 2026 में Brezza के मौजूदा मॉडल पर 55,000 रुपये तक के डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं. यह ऑफर ऐसे समय आया है, जब कंपनी 23 जुलाई को नई लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

नई Brezza में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें Fronx वाला 1.0लीटर, 3सिलेंडर टर्बो पेट्रोल Boosterjet इंजन दे सकती है. यह इंजन 98.6 bhp की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ नया 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की भी उम्मीद है.
किफायती रहेगी कीमत
अगर नई Brezza में यह इंजन आता है, तो यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV होगी, जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसके अलावा, 4 मीटर से छोटी SUV और 1,200cc से कम क्षमता वाले पेट्रोल इंजन के कारण इस पर 18% GST लागू होगा, जिससे इसकी कीमत कॉम्पटेटिव बनी रह सकती है. हालांकि, कंपनी मौजूदा 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को भी जारी रख सकती है. यह इंजन 5स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध रह सकता है. वहीं, Brezza CNG मॉडल में इस बार अंडरबॉडीमाउंटेड CNG टैंक मिलने की संभावना है. इससे बूट स्पेस पहले की तुलना में ज्यादा मिलेगा, जो CNG कार खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत होगी.
डिजाइन और फीचर्स में बदलाव
फीचर्स की बात करें तो नई Brezza पहले से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है. इसमें पहली बार लेवल2 ADAS मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, नया सीट अपहोल्स्ट्री, एंबिएंट लाइटिंग और कई नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. डिजाइन में भी हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे. नई Brezza में नया फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड LED लाइट्स, नए 4स्पोक अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेललैंप डिजाइन मिलने की संभावना है. इन बदलावों से SUV का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आएगा.




