सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda की इन 2 गाड़ियों पर बंपर छूट, नई कार खरीदने पर 2.15 लाख तक का डिस्काउंट​

Honda Car Offers: होंडा कंपनी की गाड़ियां पसंद है तो आपके पास जुलाई में Honda Amaze और Honda Elevate को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. इन दो गाड़ियों पर 2 लाख 15 हजार रुपए तक की छूट का फायदा मिल रहा है, सबसे ज्यादा डिस्काउंट बेनिफिट आपको होंडा की Elevate पर मिलेगा. ऑफर […]

Honda Car Offers: होंडा कंपनी की गाड़ियां पसंद है तो आपके पास जुलाई में Honda Amaze और Honda Elevate को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. इन दो गाड़ियों पर 2 लाख 15 हजार रुपए तक की छूट का फायदा मिल रहा है, सबसे ज्यादा डिस्काउंट बेनिफिट आपको होंडा की Elevate पर मिलेगा. ऑफर का फायदा स्टॉक रहने तक ही मिलेगा.

Honda Elevate पर डिस्काउंट डिटेल्स

2.15 लाख तक के बेनिफिट पैकेज में 40 हजार रुपए तक का कैश बेनिफिट, 30 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स, लॉयल्टी ऑफर्स और डिस्काउंटेड एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. लेकिन ध्यान दें कि केवल चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही ये ऑफर उपलब्ध है. 1498 सीसी की इस गाड़ी का पेट्रोल CVT वेरिएंट एक लीटर तेल में 16.92 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. मैनुअल में ये गाड़ी 6 ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक में ये गाड़ी 7 ट्रांसमिशन के साथ आती है. इस एसयूवी की कीमत 11 लाख 59 हजार 890 रुपए से शुरू होती है.

Honda Amaze पर भी मिलेगा हजारों का फायदा

Gaadiwaadi के मुताबिक, जुलाई में होंडा की इस पॉपुलर गाड़ी पर भी हजारों का फायदा मिल रहा है. इस गाड़ी के थर्ड जेनरेशन मॉडल पर 67000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप सेकंड जेनरेशन मॉडल खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से आपको 58000 रुपए तक की छूट का फायदा मिलेगा.

थर्ड जेनरेशन मॉडल की कीमत 7 लाख 51 हजार 390 रुपए से शुरू होती है, 1199 सीसी की इस गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट 19.46 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. इस कार का मैनुअल वेरिएंट 5 और ऑटोमैटिक वेरिएंट 7 ट्रांसमिशन के साथ आता है. सेकंड जेनरेशन मॉडल की कीमत 6 लाख 97 हजार 700 रुपए से शुरू होती है. 1199 सीसी इंजन के साथ आने वाली इस कार का पेट्रोल वेरिएंट 18.6 किलोमीटर तक का माइलेज देता है.

ध्यान दें: होंडा सिटी पर फिलहाल कोई भी ऑफर उपलब्ध नहीं है. गाड़ी की उपलब्धता काफी हद तक डीलर के पास बचे स्टॉक पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY