EntertainmentViral

Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ ने की धीमी शुरुआत, जुनैद की ‘एक दिन’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को दी मात

Chand Mera Dil Collection: विवेक सोनी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस मूवी में पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी बड़ी स्क्रीन पर एक साथ नजर आई। अब ‘चांद मेरा दिल’ का ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ ने की धीमी शुरुआत, जुनैद की ‘एक दिन’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को दी मात
Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ ने की धीमी शुरुआत, जुनैद की ‘एक दिन’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को दी मात

‘चांद मेरा दिल’ ने कमाए 1 करोड़

लक्ष्य और अनन्या पांडे की मूवी बिना ज्यादा प्रमोशन के सिनेमाघरों में आई, लेकिन इसके ट्रेलर और गानों ने सभी का ध्यान खींचा। मेकर्स ने दर्शकों को लुभाने के लिए टिकटों की कीमत भी किफायती रखी। शाम 5 बजे से पहले के शो के टिकट 149 रुपये में और शाम 5 बजे के बाद के शो के टिकट 199 रुपये में बिके। हालांकि, इसके बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ। सैकनिल्क के अनुसार, ‘चांद मेरा दिल’ ने 4,944 शो से 2.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें:

इसके साथ ही अब भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 3.39 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 2.90 रुपये करोड़ हो गया है। बता दें कि पहले दिन 17.31 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह 6.62 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही, दोपहर में 19.38, शाम को 15.54 और रात होते-होते यह 23.31 पर आ गई।

‘चांद मेरा दिल’ ने तोड़ा जुनैद की ‘एक दिन’ का रिकॉर्ड

धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म ने भले ही शुरुआत अच्छी न की हो, लेकिन इसने जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ से बेहतर कलेक्शन किया। आमिर खान प्रोडक्शन की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ ने 15 मई को रिलीज होने के बाद ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का कुल बजट लगभग 30 से 45 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में अब इस मूवी को अगर अपना बजट निकालना है, तो शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई करनी होगी। ताकि नॉन वीकेंड पर इसे दिक्कत न आये।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply