SportsViral

IPL 2026: टेबल टॉपर RCB नहीं, दूसरे नंबर की GT है ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार? आंकड़े दे रहे हैं गवाही

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भले ही IPL 2026 लीग स्टेज में टॉप पर फिनिश किया हो, लेकिन एक दिलचस्प आंकड़ा अब उनके फैंस की टेंशन बढ़ा सकता है। इतिहास गवाह है कि IPL में पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों ने सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीती है, और इस बार यह जगह गुजरात टाइटंस के पास है। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स गुजरात को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं।

IPL 2026: टेबल टॉपर RCB नहीं, दूसरे नंबर की GT है ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार? आंकड़े दे रहे हैं गवाही
IPL 2026: टेबल टॉपर RCB नहीं, दूसरे नंबर की GT है ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार? आंकड़े दे रहे हैं गवाही

IPL 2026 की टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं। RCB, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद तीनों के 18-18 अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण RCB ने पहला स्थान हासिल किया। गुजरात दूसरे और सनराइजर्स तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, प्लेऑफ की चौथे स्पॉट के लिए अभी भी जंग जारी है। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल चौथे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में बने हुए हैं।

क्यों गुजरात को माना जा रहा है सबसे बड़ा दावेदार?

IPL में 2011 से प्लेऑफ फॉर्मेट लागू होने के बाद अब तक 15 सीजन खेले गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 बार दूसरी पोजिशन पर फिनिश करने वाली टीम ने ट्रॉफी जीती है। वहीं टॉप पर रहने वाली टीम सिर्फ 5 बार चैंपियन बनी है।

2011 के बाद IPL विजेता टीमों का रिकॉर्ड

  • पहले स्थान पर रहने वाली टीम – 5 बार चैंपियन
  • दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम – 9 बार चैंपियन
  • तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम – 1 बार चैंपियन
  • चौथे स्थान पर रहने  वाली टीम – कभी चैंपियन नहीं बनी

RCB के सामने खिताब बचाने की चुनौती

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब टॉप-2 से बाहर की टीम ने IPL जीता। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर रहते हुए चैंपियन बनी थी। वहीं चौथे स्थान पर रहने वाली कोई भी टीम आज तक IPL ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। RCB के लिए यह आंकड़ा इसलिए भी चिंता का विषय बन सकता है क्योंकि टीम पहले भी टॉप पर फिनिश करने के बावजूद ट्रॉफी जीतने से चूक चुकी है।

Khabar Monkey

साल 2011 में RCB पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी, लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी। वहीं, 2016 में टीम दूसरे स्थान पर रही, मगर फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसका सपना तोड़ दिया। हालांकि, RCB के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ने पिछले सीजन दूसरा स्थान हासिल करने के बाद ही अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इतिहास खुद को दोहराता है या विराट कोहली की टीम एक बार फिर रिकॉर्ड बदलने में कामयाब होती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply