SportsViral

अभिषेक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, वैभव टॉप पर; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

आरसीबी के खिलाफ 2026 के 67वें मैच में हैदराबाद के ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली और 20 गेंदों पर अर्धशतक भी लगाया। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान 5 छक्के और 4 चौके भी जड़े। इन 5 छक्कों के दम पर उन्होंने अपना ही एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिया जबकि शुभमन गिल के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

अभिषेक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, वैभव टॉप पर; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
अभिषेक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, वैभव टॉप पर; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

अभिषेक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

अभिषेक ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आ गए। अभिषेक ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 43 छक्के लगाए हैं जबकि साल 2024 में उन्होंने कुल 42 छक्के लगाए थे। यानी अभिषेक ने अपने रिकॉर्ड में सुधार कर लिया जबकि इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में वैभव अभी 53 छक्कों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।

के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बैटर्स

53 छक्के – वैभव सूर्यवंशी (2026)
43 छक्के – अभिषेक शर्मा (2026)
42 छक्के – अभिषेक शर्मा (2024)
39 छक्के – श्रेयस अय्यर (2025)
38 छक्के – विराट कोहली (2016)
38 छक्के – विराट कोहली (2024)
38 छक्के – सूर्यकुमार यादव (2025)

अभिषेक ने की शुभमन गिल की बराबरी

Khabar Monkey

अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में खेले 14 लीग मैचों में कुल 43 छक्के लगाए जिसमें से स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने कुल 18 छक्के लगाए हैं और वो अब शुभमन गिल की बराबरी पर आ गए। गिल ने भी 14 मैचों में स्पिनर्स की गेंदों पर कुल 18 छक्के लगाए थे और ये दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। अभिषेक ने इस सीजन में स्पिनर्स की गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कूपर कोनोली से आगे निकल गए।

2026 में स्पिनर्स की गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

◉ 18 छक्के: अभिषेक शर्मा
◎ 18 छक्के: शुभमन गिल
◎ 17 छक्के: कूपर कोनोली
◎ 13 छक्के: फिन एलन
◎ 13 छक्के: रयान रिकेल्टन

युवराज सिंह के नाम है IPL के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड, 132 मैचों में नहीं लगा पाए थे एक भी शतक

युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन कभी शतक नहीं लगा पाए। युवराज सिंह को इस लीग मे उनके एक बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए आज भी याद किया जाता है जो उन्होंने बतौर गेंदबाज बनाए थे। 

Leave a Reply