Angkrish Raghuvanshi Ruled Out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की राह देख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वह सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

केकेआर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “बुधवार, 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में सिर पर चोट (कनकशन) लगने और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं।”
इस सीजन 422 रन बनाए
युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह विकेटकीपिंग के साथ ही टीम के लिए सीजन में नियमित रूप से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। 21 साल के रघुवंशी ने सीजन के 13 मैचों की 12 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 82 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ 24 मई को है मैच
केकेआर का सीजन का आखिरी मुकाबला के साथ 24 मई को है। केकेआर के लिए इस मैच में जीत ही एकमात्र विकल्प है। जीत के बाद ही केकेआर के लिए प्लेऑफ की संभावना है। ऐसे में इनफॉर्म रघुवंशी का बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका है।
–
Khabar Monkey
केकेआर ने में जोरदार वापसी करते हुए अन्य टीमों को चौंकाया है। सीजन के शुरुआती 6 मैचों में 5 हार के साथ सिर्फ 1 अंक हासिल करने वाली कोलकाता ने बाद के 7 मैचों में जीत के साथ 12 अंक हासिल किए हैं। टीम का अगर अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, केकेआर को अपनी जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के हार की दुआ करनी होगी। -एजेंसी इनपुट के साथ





