इंग्लैंड में खेले गए 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायुडू की जगह चुने गए विजय शंकर ने शुक्रवार (22 मई) को संन्यास ले लिया। तब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने उन्हें 3डी प्लेयर बताया था। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। पैर के अंगूठे की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और फिर वह टीम में वापसी नहीं कर सके।

विजय शंकर ने भारत का 2018 से 2019 तक 12 वनडे और 9 टी20 में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर में 9626 रन बनाए और 154 विकेट लिए। 35 साल के विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और से संन्यास लेने का कारण नए मौकों की तलाश और ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलने को बताया। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने तमिलनाडु और 2025-2206 सत्र में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल में विजय शंकर ने चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया।
आईपीएल में 4 टीमों का प्रतिनिधित्व किया
इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (2014 और 2025), सनराइजर्स हैदराबाद (2017, 2019-2021), दिल्ली कैपिटल्स (2018) और गुजरात टाइटंस (2022-2024) शामिल है। वह मौजूदा सत्र में वह किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शंकर ने 2012 में अपने पदार्पण के बाद कुल 77 प्रथम श्रेणी, 112 लिस्ट ए और 159 टी20 मैच खेले। विजय शंकर ने प्रथम श्रेणी में 46.73 की औसत से 4,253 रन बनाए, जिनमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं, और 43 विकेट भी लिए। उन्होंने लिस्ट ए में 34.87 की औसत से 2,790 रन बनाए। इसमें उनके नाम दो शतक, 15 अर्धशतक और 73 विकेट है। टी20 में शंकर ने 2,583 रन बनाए और 38 विकेट लिए।
Khabar Monkey
विजय शंकर ने क्या कहा?
विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और 25 साल बाद हर स्तर पर और उच्चतम स्तर तक खेलने के लिए आभारी और धन्य महसूस करता हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और क्रिकेट खेलना जारी रख सकूं। बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का मैं हमेशा आभारी रहूंगा। नागपुर में भारत के 500वें वनडे में आखिरी ओवर फेंकना और 2019 विश्व कप में पहली गेंद पर पहला विकेट लेना मेरे लिए अविस्मरणीय पल हैं।’
गुजरात बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका
गुजरात ने इस सीजन के 66वें मैच में सीएसके को 89 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद गुजरात और सीएसके की टीम अंकतालिका में इस स्थान पर है। वहीं इस मैच के बाद वैभव से ऑरेंज कैप छिन गया और साई सुदर्शन ने बाजी मार ली। ।





