Viral

IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2026 का सीजन समाप्त होने के बाद अब क्रिकेट गलियारों में सबसे बड़ा सवाल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर गूंज रहा है। ‘थाला’ के नाम से मशहूर धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक भी मैच नहीं खेले, जिससे उनके करोड़ों फैंस मैदान पर उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते रह गए। हालांकि, धोनी हर मैच से पहले नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस करते दिखते थे और चेपॉक के मैदान पर भी नजर आए थे। अब हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे? इस सस्पेंस से चेन्नई के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने पर्दा उठाया है।

IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने किया बड़ा खुलासा

चोट की वजह से नहीं खेल पाए आईपीएल 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने धोनी के आगामी सीजन में खेलने की संभावनाओं पर बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। सिमंस ने बताया कि धोनी पिछले सीजन में चोट के कारण नहीं खेल सके थे। उन्होंने कहा, “धोनी के पांव में चोट लगी थी, जिससे उन्हें दौड़ने में बहुत दिक्कत हो रही थी और इसी वजह से वह मैदान पर नहीं उतर पाए। हालांकि, नेट पर अभ्यास के दौरान वह उसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे जैसा वह पहले किया करते थे।”

धोनी खुद करेंगे अपनी वापसी का फैसला
जब सिमंस से पूछा गया कि क्या धोनी अगले साल (IPL 2027) उपलब्ध रहेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका फैसला स्वयं धोनी ही करेंगे कि वह कब खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिमंस ने आगे कहा, “धोनी हमेशा व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर टीम के हित को प्राथमिकता देते हैं। अगर उन्हें लगेगा कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, तो वह नहीं खेलेंगे। लेकिन अगर वह फिट होते हैं, तो वह जरूर खेलेंगे। उनका हर फैसला टीम के फायदे को देखकर होगा।”

Khabar Monkey

गौरतलब है कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम 14 मैचों में सिर्फ छह मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

Leave a Reply