SportsViral

IPL प्लेऑफ का गणित: 24 मई की रात में तय होगी चौथी टीम, जानें बाकी मैचों का कैसे पड़ेगा असर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का लीग स्टेज आखिरी पड़ाव पर है। चार मैच बाकी हैं और 27 मई की रात में आखिरी मैच में यह तय होगा कि प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम कौन होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं।

IPL प्लेऑफ का गणित: 24 मई की रात में तय होगी चौथी टीम, जानें बाकी मैचों का कैसे पड़ेगा असर
IPL प्लेऑफ का गणित: 24 मई की रात में तय होगी चौथी टीम, जानें बाकी मैचों का कैसे पड़ेगा असर

राजस्थान रॉयल्स के 14 अंक हैं और वह एकमात्र टीम है जो 16 अंक तक पहुंच सकती है। उसे अपना आखिरी लीग मैच 27 मई को दिन के दूसरे मुकाबले में खेलना है। यही कारण है कि आखिरी लीग स्टेज मैच तक प्लेऑफ की चौथी टीम तय नहीं होगी। आइए जानते हैं चार मैचों का प्लेऑफ पर कैसे असर पड़ेगा:

Khabar Monkey

22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-2 में पहुंचने के लिए 200 रन बनाने पर कम से कम 87 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। 200 रन के लक्ष्य को 11.3 या उससे कम ओवर में हासिल करना होगा।

23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स बगैर रनरेट पर निर्भर रहे प्लेऑफ में जगह बना सकती है। इसके लिए उसे लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना होगा। फिर उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस हरा दे। कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स हरा दे।

24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स बगैर रनरेट पर निर्भर रहे प्लेऑफ में जगह बना सकती है। इसके लिए जरूरी है कि पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स हरा दे। राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस हरा दे। दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स हरा दे।

24 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस को हराने पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। हारने पर भी वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है। इसके लिए जरूरी है कि पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स हरा दे और कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स हरा दे।

अगर पंजाब और कोलकाता जीत जाएं और राजस्थान के 14 अंक ही रहें तो क्या होगा?

15-15 अंक होने पर पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट राइडर्स पर पलड़ा भारी होगा। पंजाब का रनरेट +0.227 है। कोलकाता नाइट राइडर्स का रनरेट 0.011 है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स 10 रन से हरा दे तो उशके 15 अंक होंगे। उसका रनरेट +0.246 होगा। कोलकाता को आगे निकलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 61 रन से हराना होगा या 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स को लेकर क्या है गणित

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के 14-14 अंक हो सकते हैं। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के 13-13 अंक रह सकते हैं, लेकिन अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम के लिए उसका खराब रनरेट -0.871 दिक्कत की बात है। इसके कारण उसका प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है। आसान भाषा में समझें तो अगर राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस 100 रन से हरा दे तो उसका रनरेट -0.308। दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स को रनरेट के मामले में पीछे छोड़ने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को 129 रन से हराना होगा।

Leave a Reply