EntertainmentViral

गालियों के अलावा ‘धुरंधर’ रॉ एंड अनदेखा में कुछ नहीं अंतर, बस गालियों की हो रही बौछार

‘धुरंधर’ फिल्म के ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों पर स्ट्रीम हो रही है। फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें थिएटर और मौजूदा OTT कट से कुछ अलग देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

गालियों के अलावा ‘धुरंधर’ रॉ एंड अनदेखा में कुछ नहीं अंतर, बस गालियों की हो रही बौछार
गालियों के अलावा ‘धुरंधर’ रॉ एंड अनदेखा में कुछ नहीं अंतर, बस गालियों की हो रही बौछार

लोगों को लगा था कि शायद फिल्म में डिलीट किए गए सीन, लंबे एक्शन सीक्वेंस या ज्यादा रॉ और अनसेंसर्ड एडिट देखने को मिलेगा। लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि इस वर्जन में लगभग कुछ भी नया नहीं है, बस गालियों को अनम्यूट कर दिया गया है।

Khabar Monkey

फिल्म देखने के बाद कई दर्शक निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन मौजूदा OTT कट जैसा ही है, जिसमें सिर्फ गालियों को बिना म्यूट के रखा गया है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की रनटाइम भी पहले जैसी ही 3 घंटे 25 मिनट है। ऐसे में लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इसमें ‘अनदेखा’ क्या है?

‘रॉ एंड अनदेखा’ पर लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा,“#धुरंधर पार्ट 1 Part 1 – RAW & UNCENSORED अब Netflix India पर स्ट्रीम हो रही है। 205 मिनट की रनटाइम है… कोई नया सीन नहीं, सिर्फ डायलॉग्स अनम्यूट किए गए हैं।”

दूसरे यूजर ने पोस्ट किया, “#Dhurandhar Part 1 #RawAndUndekha में सिर्फ गालियां अनसेंसर्ड की गई हैं। कोई नया एक्स्ट्रा सीन नहीं जोड़ा गया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “Netflix और JioHotstar ने ‘Raw & Undekha’ Dhurandhar का वादा किया था। रनटाइम वही है। कोई डिलीटेड सीन नहीं। सिर्फ गालियां अनम्यूट की गई हैं। तो आखिर इसमें ‘Undekha’ क्या है?”

फिल्म के कंटेंट के अलावा कई दर्शकों ने जियोहॉटस्टार पर अपने स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस को लेकर भी शिकायत की। एक यूजर ने लिखा, “OTT पर इतने सारे ads?? @JioHotstar शर्म कर लो, इससे अच्छा तो टीवी एक्सपीरियंस है। ऊपर से बहुत खराब यूजर इंटरफेस है। #Dhurandhar”

एक अन्य यूजर ने दोनों प्लेटफॉर्म्स की तुलना करते हुए लिखा, “#Dhurandhar देखने के लिए आपके पास दो ऑप्शन हैं।
पहला: खराब यूजर इंटरफेस, हर कुछ मिनट में विज्ञापन (अगर प्रीमियम प्लान नहीं है), लंबे ads और एक फिल्म में करीब 19 विज्ञापन। दूसरा: फिल्म चलाओ और बिना किसी रुकावट के ad-free एक्सपीरियंस पाओ। चाहे आपका प्लान 720p हो, 1080p या 4K। दूसरा ऑप्शन जाहिर तौर पर Netflix है।”

थिएटर वर्जन से छोटा था OTT कट

दिलचस्प बात यह है कि जब ‘धुरंधर’ पहली बार थिएटर रन के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, तब भी दर्शकों ने नोटिस किया था कि OTT वर्जन थिएटर कट से छोटा है।

जहां सिनेमाघरों में फिल्म की रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट थी, वहीं नेटफ्लिक्स पर पोस्ट-क्रेडिट सीन सहित इसकी लंबाई 3 घंटे 25 मिनट रही। इस वजह से दर्शकों ने शिकायत की थी कि फिल्म से करीब 9 मिनट हटा दिए गए हैं।

Leave a Reply