उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान चिंताजनक स्तर पर चल रहा है और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इन 10 जिलों में गभीर से बहुत गंभीर स्तर तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में इन जिलों के लोगों को और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Khabar Monkey

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 34 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। यहां भी लू चलने और गंभीर लू की स्थिति का अनुमान जताया गया है। ये जिले हैं- सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर आदि।
इसके अलावा देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदांयू समेत 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।





