How to Make Small House Spacious: आजकल ज्यादातर लोग छोटे फ्लैट या कॉम्पैक्ट घरों में रहते हैं। हालांकि कम जगह की वजह से घर को व्यवस्थित और स्टाइलिश दिखाना कई बार मुश्किल हो जाता है। गलत तरीके से रखा गया फर्नीचर घर को छोटा व भरा-भरा दिखा सकता है। लेकिन सही प्लानिंग और सही तरह का फर्नीचर घर को स्पेशियस और मॉडर्न दिखा सकता है। अगर आपका घर भी छोटा है तो कुछ टिप्स की मदद से घर को ज्यादा खुला, खूबसूरत और क्लासी बना सकते हैं।

मल्टीफंक्शनल फर्नीचर का इस्तेमाल
घर के कमरे या लिविंग रूम में मल्टीफंक्शनल फर्नीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। जिन्हें आप कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे स्टोरेज बेड, फोल्डिंग टेबल, सोफा कम बेड और दीवार पर लगने वाले फोल्डेबल डेस्क आदि। इससे घर में सामान रखने की जगह भी बन जाती है और कमरा ज्यादा व्यवस्थित नजर आने लगता है।
फर्नीचर लगाने का तरीका
अगर आप छोटे घर को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो दीवारों के पास फर्नीचर लगाना एक अच्छा तरीका हो सकता है। इससे कमरे के बीच में ज्यादा जगह बच जाती है जिसकी वजह से घर खुला-खुला दिखता है। घर की जगह के हिसाब से फर्नीचर का शेप और साइज चुनें जिसे आप आसानी से रख सकते हैं। कॉर्नर साइड का इस्तेमाल करने के लिए घर पर एल शेप का सोफा लगवा सकते हैं। इसके अलावा ग्लास टॉप टेबल या पतले फ्रेम वाले फर्नीचर कमरे को मॉडर्न लुक दे सकते हैं।
हल्के रंग का इस्तेमाल
घर पर हल्के रंग के फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कमरा बड़ा और ब्राइट नजर आता है। सिंपल फर्नीचर डिजाइन घर को मॉडर्न और क्लासी लुक देने में मदद करते हैं। इसके अलावा दीवारों और पर्दों पर भी हल्के रंग का इस्तेमाल करें जो घर को खूबसूरत दिखाने में मदद करेगा।
Khabar Monkey
वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल
दीवारों के ऊपर तक शेल्फ और लंबी अलमारियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप फर्श की जगह को बचा सकते हैं और कई चीजों को अच्छे से स्टोर कर सकते हैं। वॉल शेल्फ, हैंगिंग कैबिनेट और फ्लोटिंग रैक लगवा सकते हैं। इससे घर काफी व्यवस्थित दिखाई देता है। इसके अलावा टीवी यूनिट या स्टडी टेबल को दीवार पर भी फिट करवा सकते हैं। छोटे घर को बड़ा, मॉडर्न और व्यवस्थित दिखाना चाहते हैं तो सही फर्नीचर और स्मार्ट प्लेसमेंट काफी मददगार साबित हो सकते हैं।





