पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (22 मई) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की। शाहीन अफरीदी की अगुआई वाली टीम में कई बड़े नामों की वापसी हुई है। बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सुफियान मोकिम को मौका मिला है, जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेले थे। हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग में खराब प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा गया है।

पाकिस्तान की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने वनडे में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। ये खिलाड़ी अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर है। ये सभी पहले ही टी20 में खेल चुके हैं। पीसीबी के बयान के मुताबिक उस्मान खान को बीमारी की वजह से नहीं चुना गया, जबकि मुहम्मद गाजी गोरी और नजीर दो विकेटकीपर हैं। पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को इस्लामाबाद में ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होगी।
30 मई से वनडे सीरीज
फखर जमान और सैम अयूब को भी चोट की वजह से नहीं चुना गया और दोनों रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगा। पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच 2 जून और 4 जून को लाहौर में होंगे।
दो साल बाद आमने-सामने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का आखिरी बार 2024 के आखिर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमना-सामना हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीती थी। 22 साल में ऑस्ट्रेलिया में उसकी पहली सीरीज थी। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2022 में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसे पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था।
Khabar Monkey
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफियान मोकिम।
WTC Points Table: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत से भी ऊपर पहुंचा बांग्लादेश
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को 2-0 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया से भी ऊपर पहुंच गई है। जबकि श्रीलंका टॉप 4 में बनी हुई है और पाकिस्तान 8वें पर लुढ़का। ।





