HealthViral

High Intensity Workout: पीरियड्स के दौरान करती हैं हाई इंटेसिटी वर्कआउट, तो ये बातें जानना बेहद जरूरी हैं

Benefits Of Exercise During Periods: आजकल महिलाओं में अपनी सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ गई है। महिलाएं अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही वो हमेशा कंफ्यूज होती है, कि क्या माहवारी के दौरान उन्हें वर्कआउट या एक्सरसाइज करना चाहिए। इसका जवाब आपका शरीर ही आपको बेहतर तरीके से दे सकता है।

High Intensity Workout: पीरियड्स के दौरान करती हैं हाई इंटेसिटी वर्कआउट, तो ये बातें जानना बेहद जरूरी हैं
High Intensity Workout: पीरियड्स के दौरान करती हैं हाई इंटेसिटी वर्कआउट, तो ये बातें जानना बेहद जरूरी हैं

पीरियड्स के दौरान यदि आप अपने शरीर में होने वाले बदलाव को नोटिस करें, तो आपको जवाब मिल जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान हल्की एक्सरसाइज या योगाभ्यास करना गलत नहीं है।

Khabar Monkey

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज गलत या सही

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना गलत नहीं है। यह पूरी तरह से शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। कई बार इंटेंस वर्कआउट से पीरियड्स की टाइमिंग और फ्लो पर असर पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह हर महिला के संदर्भ में अलग-अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं के लिए इस दौरान किया गया हाई इंटेंसिटी वर्कआउट अच्छा होता है। कई महिलाओं के लिए यह बेहद नुकसानदायक भी हो सकता है। यह सब किसी महिला की उम्र, लाइफस्टाइल, सेहत व फिटनेस लेवल पर डिपेंड करता है।

हाई इंटेंसिटी से बढ़ सकता है ब्लड फ्लो

आमतौर पर पीरियड्स के दौरान हल्की एक्सरसाइज लाभदायक होती है। लाइट एक्सरसाइज से में रिलीफ मिलता है। इससे मूड स्विंग कम होता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, जिन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है या जिन्हें अधिक दर्द होता है, उन्हें कभी भी इंटेंस नहीं करनी चाहिए। यदि आम महिलाएं भी माहवारी के दौरान हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करती हैं, तो उनके हॉर्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं।

हाई इंटेंसिंटी वर्कआउट के दौरान किन बातों का रखें ख्याल

  • अपने शरीर द्वारा दिए गए संकेत को इग्नोर न करें।
  • बॉडी को हाइड्रेट रखें और प्री-वर्कआउट मील जरूर लें।
  • इंटेंस वर्कआउट के बीच में यदि आपको दर्द या कोई और समस्या हो रही है, तो वर्कआउट तुरंत रोक दें।
  • हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।

पीरियड्स के दौरान सुरक्षित वर्कआउट टिप्स

यदि आप उन महिलाओं में से है, जिन्हें बिना वर्कआउट के अच्छा महसूस नहीं होता है, तो आप उन दिनों में निम्न एक्सरसाइज को बिना किसी झिझक के कर सकती है।

  • इस दौरान हल्के वर्कआउट, जैसे- योगा, पिलाटे, रोलिंग, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग करना बेहतर विकल्प है।
  • इंटेंस एक्सरसाइज और वर्कआउट की जगह योग और मेडिटेशन से पीरियड के दर्द से भी राहत मिलेगी और आपका फ्लो भी नॉर्मल होगा।
  • पीरियड्स में खुद को 1 से 2 दिन का आराम देना गलत नहीं है। ऐसा करने से आपके फिटनेस पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, बल्कि आपके हॉर्मोन्स संतुलित रहेंगे।
  • पीरियड्स के दौरान किसी भी शारीरिक गतिविधि में भाग लेने से पहले अपने एनर्जी लेवल को समझें।
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply