EntertainmentViral

Bandar Trailer: बॉबी देओल ने लूटा मजमा, फैंस बोले- ये उम्मीद तो नहीं की थी, एकदम जबरदस्त है

अपने धमाकेदार टीजर से पूरे देश में हलचल मचाने के बाद, ‘बंदर’ के मेकर्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर आपको एक ऐसी दुनिया में और गहराई से ले जाता है जो ट्विस्ट, बोल्ड डायलॉग्स, कमाल की परफॉर्मेंस और हल्के-फुल्के ह्यूमर से भरी हुई है। मनोरंजन के मामले में यह फिल्म अपने अनूठे और हटके अंदाज की वजह से बेहद दिलचस्प लग रही है। बॉबी देओल पहली बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं, और एक बिल्कुल अलग, अनोखा रोल निभाया है।

Bandar Trailer: बॉबी देओल ने लूटा मजमा, फैंस बोले- ये उम्मीद तो नहीं की थी, एकदम जबरदस्त है
Bandar Trailer: बॉबी देओल ने लूटा मजमा, फैंस बोले- ये उम्मीद तो नहीं की थी, एकदम जबरदस्त है

‘बंदर’ में बॉबी देओल का चौंकाने वाला रोल, कई रंग
ढाई मिनट के ‘बंदर’ के ट्रेलर ने वो कर दिखाया है, जिसे करने में ज्यादातर हिंदी फिल्में पूरा फर्स्ट हाफ ले लेती हैं, यानी आपको कहानी में पूरी तरह खींचना, हैरान कर देना और यह सोचने पर मजबूर कर देना कि आखिर आप किसका साथ दें। ‘एनिमल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी हिट फिल्मों के बाद बॉबी देओल ‘बंदर’ में बिल्कुल अलग रोल में हाथ आजमाते दिख रहे हैं, और वो इसमें पूरी तरह छा गए हैं। वो स्क्रीन पर काफी स्मार्ट, चार्मिंग और अपने किरदार के आस-पास की पूरी दीवानगी के साथ बिल्कुल फिट बैठते नजर आ रहे हैं।

Khabar Monkey

‘बंदर’ में बॉबी देओल का किरदार, ट्रेलर में क्या है?
‘बंदर’ में बॉबी देओल ऐसे स्टार का रोल प्ले कर रहे हैं, जो कभी बहुत मशहूर था और अब बस नाम की शोहरत के सहारे जी रहा है। स्टेज पर घमंडी और अक्खड़, लेकिन ऑफ-स्टेज बिल्कुल अकेला। ऐसी औरतों को राइट-स्वाइप करने वाला, जिनके नाम तक उसे याद नहीं रहेंगे। लेकिन तभी एक नाम वापस लौटता है, और उसके साथ ही शुरू होता है एक केस। ट्रेलर के कुछ ही मिनटों के भीतर, वो आदमी जिस पर हम हंस रहे होते हैं, अचानक सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। उसकी मुस्कान गायब हो जाती है, तालियां रुक जाती हैं और पिंजरा बंद हो जाता है।

‘बंदर’ का ट्रेलर देख फैंस बोले- फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे
‘बंदर’ का ट्रेलर देख फैंस बॉबी देओल के मुरीद हो गए हैं और तारीफ कर रहे हैं। एक ने यूट्यूब पर लिखा है, ‘रोंगटे खड़े हो गए। बॉबी कैरेक्टर प्ले नहीं कर रहे, उसे जी रहे हैं।’ एक का कमेंट है, ‘बॉबी देओल की एक और मास्टरपीस।’ एक बोला, ‘ये फिल्म तो चलेगी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखूंगा।’ कुछ और यूजर्स ने भी ऐसी ही बात कही। एक ने लिखा है, ‘ये उम्मीद नहीं की थी। एकदम जबरदस्त ट्रेलर।’ कुछ ने बॉबी की तारीफ करते हुए लिखा कि लॉर्ड बॉबी का ऑरा ही अलग है। ये तो तबाही हैं।

‘बंदर’ की कास्ट, बिना हिचकिचाहट सच दिखाएगी फिल्म
सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे टैलेंटेड एक्टर्स की दमदार मौजूदगी इसमें एक अलग ही चार्म जोड़ती है। ‘बंदर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और एक ऐसे सिस्टम के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो हमेशा सब कुछ सही नहीं करता। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी और सुदीप शर्मा-अभिषेक बनर्जी की लिखी ‘बंदर’ ठीक उसी तरह का सिनेमा है, जिसे बनाकर अनुराग कश्यप ने अपना इतना बड़ा नाम कमाया है। यह वही सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की जोड़ी है जिन्होंने ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी कमाल की कहानियां दी हैं।

‘बंदर’ की रिलीज डेट
यह फिल्म डार्क है, बिना किसी हिचकिचाहट के सच दिखाने वाली है और सही-गलत के बीच के फर्क को धुंधला करने वाली है। यह आपको यह सिखाने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखती कि आपको क्या सोचना चाहिए, बल्कि इसका पूरा ध्यान इस बात पर है कि आप स्क्रीन से अपनी नजरें न हटा पाएं। यह फिल्म 5 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Leave a Reply