SportsViral

युवराज सिंह के नाम है IPL के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड, 132 मैचों ने नहीं लगा पाए थे एक भी शतक

युवराज सिंह एक शानदार बल्लेबाज थे जो गेंदबाजी भी कर लेते थे। युवी को आमतौर पर एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है, लेकिन वो कई बार बेहतरीन गेंदबाजी भी कर लेते थे जो मैच को पटलने का काम करता था। युवराज सिंह का इंटरनेशनल स्तर पर प्रदर्शन तो शानदार रहा था, लेकिन में भी उनका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला था। युवराज ने इस लीग में वो कमाल किया था जो अन्य कोई खिलाड़ी अब तक तो नहीं कर पाया है, लेकिन ये कमाल उन्होंने बतौर बल्लेबाज नहीं बल्कि बतौर गेंदबाज किया था।

युवराज सिंह के नाम है IPL के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड, 132 मैचों ने नहीं लगा पाए थे एक भी शतक
युवराज सिंह के नाम है IPL के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड, 132 मैचों ने नहीं लगा पाए थे एक भी शतक

एक सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज थे युवराज सिंह

युवराज सिंह को आज भी आईपीएल में एक ऐसे रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है जो इस लीग में खेलने वाले की दिग्गज बॉलर्स तक नहीं कर पाए। युवी इस लीग के एक सीजन में दो बार हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं और उनका ये रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। युवराज सिंह ने आईपीएल में ये कमाल साल 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए किया था। युवी ने आरसीबी और फिर डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक लिया था।

Khabar Monkey

युवराज सिंह ने किया था 6 टीमों का प्रतिनिधित्व

युवराज सिंह ने अपने 12 साल के करियर में 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था और वो एक टीम के साथ कभी लंबे वक्त तक खेलते हुए नहीं दिखे थे। साल 2008 में सबसे पहले वो किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े थे और शुरुआत में इस टीम के लिए उन्होंने कप्तानी भी की थी, लेकिन फिर वो इस टीम से निकल गए। इसके बाद उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया, आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), सनराइजर्स हैदराबाद और आखिर में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला।

आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा पाए युवराज

युवराज सिंह का आईपीएल करियर काफी लंबा रहा और इस दौरान उन्होंने कुल 132 मैच खेले। इन मैचों में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला हालांकि उन्होंने 13 अर्धशतक जरूर लगाए और उनका बेस्ट स्कोर इन मैचों में 83 रन का रहा। युवराज सिंह का स्ट्राइक रेट आईपीएल में 129.71 का रहा जबकि उनका औसत इस दौरान 24.77 का रहा। युवी ने 132 मैचों में इस लीग में 217 चौके और 149 छक्के भी लगाए जबकि इन मैचों में उन्होंने 36 विकेट भी लिए और उनकी बेस्ट गेंदबाजी 29 रन देकर 4 विकेट रहा था।

दो बार रहे चैंपियन टीम का हिस्सा

युवराज सिंह ने अपने करियर में दो ऐसी टीमों का हिस्सा भी रहे जिस टीम ने आईपीएल खिताब जीतने का कमाल किया था। साल 2016 में जब युवराज सिंह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे तब इस टीम ने आईपीएल खिताब जीते थे। इस सीजन में युवराज सिंह ने 10 मैचों में सिर्फ 236 रन बनाए थे। वहीं साल 2019 में जब वो मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे तब ये टीम भी चैंपियन बनी थी। इस सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए खेले 4 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 98 रन बनाए थे।

वैभव अब अभिषेक से आगे, रोहित नंबर 4; IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब वैभव पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने इस मामले में अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Leave a Reply