दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। थिएटर में शानदार कमाई के बाद फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और वहां भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

इसके बाद धुरंधर 2 यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के OTT राइट्स को लेकर बड़ी होड़ देखने को मिली। आखिरकार JioHotstar ने इसके भारत के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए। अब इस फ्रेंचाइज़ी को लेकर नया OTT क्लैश शुरू हो गया है।
दरअसल, मेकर्स ने घोषणा की है कि धुरंधर रॉ एंड अनदेखा वर्जन 22 मई से एक साथ नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों पर स्ट्रीम होगा। इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक्साइटेड भी कर दिया है और कन्फ्यूज भी।
Khabar Monkey
जियोहॉटस्टार ने जियो स्टूडियोज के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक खास कसायनुमा वर्जन सिर्फ आपके लिए। धुरंधर रॉ एंड अनदेखा, 22 मई से सिर्फ JioHotstar पर।”
वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आंधी आ रही है… और इस बार ज्यादा घातक। धुरंधर रॉ एंड अनदेखा , 22 मई से हिंदी, तमिल और तेलुगु में नेटफ्लिक्स पर।”
बताया जा रहा है कि इस ‘रॉ एंड अनदेखा’ कट में फिल्म के अनसीन सीन्स, ज्यादा इंटेंस एक्शन और अनफिल्टर्ड कंटेंट देखने को मिलेगा।
सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए कन्फ्यूज
दोनों प्लेटफॉर्म्स की घोषणा के बाद इंटरनेट पर यूजर्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “तो फिर नेटफ्लिक्स 22 मई को क्या रिलीज कर रहा है? मैं बहुत कन्फ्यूज हूं।” दूसरे ने कमेंट किया, “ओनली? नेटफ्लिक्स क्या कर रहा है फिर?” एक और यूजर ने लिखा, “सेम मूवी सेम डे सेम नेम। दो अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर, समझ नहीं आ रहा आखिर डील क्या है।”
‘धुरंधर 2’ की OTT डील क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर: द रिवेंज के भारत में OTT राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जबकि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं। इसी डील के तहत नेटफ्लिक्स ने 14 मई 2026 से विदेशों में रिलीज हो चुकी है।





