HealthViral

Ragi Adulteration: हेल्दी समझकर खा रहे हैं रागी, इसमें भी होती है मिलावट, ऐसे पहचानें

Ragi Adulteration: रागी एक ऐसा सुपरफूड है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. आजकल लोग इसे अपनी डाइट में भी खूब शामिल कर रहे हैं. वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल और हड्डियों को मजबूत बनाने तक, इसके फायदे खूब बताए जाते हैं. लेकिन जिस चीज को लोग हेल्दी समझकर रोज खा रहे हैं, उसमें मिलावट का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. बाजार में बिकने वाले कई रागी आटे या दानों में सस्ता अनाज, रंग या खराब क्वालिटी का पाउडर मिलाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. ऐसे में सिर्फ पैकेट पर “ऑर्गेनिक” या “हेल्दी” लिखा होना ही काफी नहीं है,

Ragi Adulteration: हेल्दी समझकर खा रहे हैं रागी, इसमें भी होती है मिलावट, ऐसे पहचानें
Ragi Adulteration: हेल्दी समझकर खा रहे हैं रागी, इसमें भी होती है मिलावट, ऐसे पहचानें

बल्कि खरीदते समय उसकी शुद्धता पहचानना भी जरूरी है. FSSAI ने एक वीडियो जारी कर रागी में मिलावट की पहचान करने के कुछ आसान तरीके बताए हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कि रागी में किन किन चीजों की मिलावट होती है और आप इसे कैस पहचान सकते हैं.

Khabar Monkey

रागी में किस चीज की मिलावट?

यानी (Food Safety and Standards Authority of India) के मुताबिक, रागी में आजकल मिलावट खोर
rhodamine जैसे खतरनाक केमिकल की मिलावट कर रहे हैं. ये एक तरह का आर्टिफिशियल कलर होता है, जिसे आमतौर पर कपड़ा, कागज या फिर चमड़े को रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसे खाने पीने की चीजों में इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है. लेकिन फिर भी रागी में इस केमिकल की मिलावट की जा रही है.

मिलावटी रागी खाने के नुकसान

rhodamine केमिकल सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. इस केमिकल का सेवन करने से कैंसर पैदा करने वाला तत्व पनप सकते हैं. इसके अलावा लिवर और किडनी डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है. अध्ययन में पता चलता है कि रोडामीन बी डीएनए को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है. ऐसे में चलिए अब जान लेते हैं कि मिलावट वाले रागी की पहचान कैसे कर सकते हैं.

ऐसे पहचानें रागी में मिलावट

रागी में रोडामाइन की मिलावट है कि नहीं इसे पता लगाने के लिए एक कॉटन बोल को पानी या फिर वेजिटेबल ऑयल में सोक कर लें. अब एक कटोरी में रागी ले लें.अब कॉटन बॉल को रागी में डिप करें. अगर कॉटन बॉल का रंग लाल कलर में बदल जाता है तो समझ जाएं की रागी में मिलावट की गई है. मिलावटी रागी को खाने से बचें. इससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं. खरीदने से पहले हमेशा ये टेस्ट जरूर चेक करें और बिना मिलावट वाली रागी का ही सेवन करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply