DharamViral

27 मई को खतरनाक व्यतिपात योग ढाएगा कहर, इन 3 राशियों पर मंडरा रहा संकट, रहना होगा बेहद सतर्क

Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी स्थिति का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। इन्हीं ग्रह योगों में से एक है व्यतिपात योग, जिसे अत्यंत तीव्र और संवेदनशील योग माना जाता है। इस दौरान सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के बिल्कुल सामने आ जाते हैं, जिससे ऊर्जा असंतुलित हो जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह योग 27 मई को सुबह 3 बजकर 11 मिनट पर शुरू होकर 28 मई सुबह 3 बजकर 25 मिनट तक प्रभावी रहेगा। जानिए किन 3 राशियों को इस दौरान संभलकर रहना होगा। 

27 मई को खतरनाक व्यतिपात योग ढाएगा कहर, इन 3 राशियों पर मंडरा रहा संकट, रहना होगा बेहद सतर्क
27 मई को खतरनाक व्यतिपात योग ढाएगा कहर, इन 3 राशियों पर मंडरा रहा संकट, रहना होगा बेहद सतर्क

व्यतिपात योग क्या है?

व्यतिपात योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा 180 डिग्री की सीधी स्थिति में होते हैं। इसे ज्योतिष में एक तीव्र प्रभाव वाला योग माना जाता है, जिसमें ग्रहों की ऊर्जा अस्थिर हो जाती है। इस स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है।

Khabar Monkey

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में तनाव बढ़ा सकता है। इस दौरान किसी भी नए निवेश या बड़े आर्थिक फैसले से बचने की सलाह दी जाती है। धन हानि की संभावना बन सकती है और परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता भी परेशान कर सकती है। ऐसे में धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा।

कन्या राशि

इन जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। इसलिए शांत रहकर अपने काम पर फोकस करना ही बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपके लिए यह योग भावनात्मक अस्थिरता लेकर आ सकता है। करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना है। मन में बेचैनी और तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान अनावश्यक खर्चों से बचना और किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करना आपके लिए जरूरी होगा। विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। इस समय भावनाओं में बहकर फैसले न लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply