हिंदी सिनेमा में शुरुआत से ही चाइल्ड आर्टिस्ट अपने काम के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। फिल्मों में वो कभी छोटे भाई-बहन, बेटा-बेटी, पोता-पोती, नाती-नातिन बनते नजर आए तो कभी लीड कास्ट के बचपन का किरदार निभाते दिखाई दिए। आज हम 70 के दशक के एक ऐसे ही सुपरहिट चाइल्ड एक्टर की बात कर रहे हैं, जिसने अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था और आज भी उन्हें इस रोल के लिए याद किया जाता है। इस चाइल्ड एक्टर ने कई हीरो के बच्चन का रोल किया, लेकिन बॉलीवुड के महानायक के बचपन का रोल निभाकर यह बच्चा सबका पसंदीदा बन गया था। फोटो में दिख रहे इस चाइल्ड आर्टिस्ट को पहचाना?

छोटा अमिताभ बच्चन बन मशूहर हुआ ये एक्टर
फिल्मों में कई चाइल्ड एक्टर आपने देखे होंगे, जिनकी मौजूदगी के चलते फिल्म की कहानी में चार चांद लग जाते हैं और उन्हें जबरदस्त नेम-फेम भी मिलता है। ऐसे में बाल कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बना पाना कोई आसान काम नहीं होता है, लेकिन कुछ चाइल्ड आर्टिस्ट अपने दमदार रोल और एक्टिंग की वजह से सालों तक दर्शकों के दिलों-दिमाग में छाए रहते हैं। ऐसे ही एक बाल कलाकार राजू श्रेष्ठ उर्फ मास्टर राजू भी थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना तक के बचपन का किरदार निभाया है और कई हिट फिल्मों में काम किया है। मास्टर राजू ‘बावर्ची’, ‘अभिमान’ और ‘परिचय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Khabar Monkey
10 की उम्र में मिला बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड
राजू श्रेष्ठ ने कई हिट फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया और 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘चितचोर’ में उनकी शानदार भूमिका के लिए 10 साल की उम्र में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। वह ‘अमर प्रेम’, ‘नफरत’, ‘दाग’, ‘अभिमान’, ‘दीवार’, ‘चितचोर पलकों की छांव में’, ‘तुम्हारी कसम’, ‘खट्टा मीठा’, ‘अखियों के झरोंखों से’, ‘बदलते रिश्ते’, ‘नालायक’, ‘आतिश’ और ‘वो सात दिन’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के लिए भी जाने जाते हैं।
अब कहां हैं मास्टर राजू?
200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले मास्टर राजू ने बड़े होने के बाद अपना नाम बदलकर राजू श्रेष्ठा रख लिया। राजू का असली नाम फहीम अजानी था। राजू श्रेष्ठ अब भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। राजू फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें ‘जय हनुमान’, ‘ब्योमकेश बक्शी’, ‘चुनौती’, ‘सीआईडी’, ‘अदालत’ और ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ शामिल है।
ये भी पढे़ं-





