कई बार घर में जब चावल अधिक बन जाते हैं तो उन्हें उसी दिन खत्म कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर इन्हें या तो जानवरों को दे देते हैं या फिर बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन बचे हुए चावल से बहुत सारे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं, जिसमें से एक मंचूरियन है। बच्चे हो या बड़े लगभग हर किसी को मंचूरियन पसंद होता है।

इस इंडो-चाइनीज डिश को आप आसानी से घर पर बचे हुए चावलों से बना सरते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ सब्जियों, सॉस और मसालों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने की आसान विधि के बारे में:
चावल के बॉल्स के लिए सामग्री
Khabar Monkey
2 कप बचे हुए पके हुए चावल
2-3 बड़े चम्मच मैदा
2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च
आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर
1 छोटा बारीक कटा प्याज
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
तलने के लिए तेल
सॉस के लिए सामग्री
1.5 बड़े चम्मच सोया सॉस
1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप
1 छोटा चम्मच विनेगर
1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर (थोड़े पानी में घोलकर)
4-5 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरी प्याज (स्प्रिंग अनियन)
1-2 बड़े चम्मच तेल
बचे हुए चावल से मंचूरियन बनाने की आसान विधि
चावल के बॉल्स तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल लें और उसमें मैदा, कॉर्नफ्लोर, कटी हुई सब्जियां, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को हाथों से अच्छे से मैश करते हुए गाढ़ा और बाइंडिंग वाला मिश्रण बना लें। अब छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें। अगर मिश्रण टूट रहा हो तो थोड़ा और कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं।
फ्राई करें
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन चावल के बॉल्स को मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। तले हुए बॉल्स को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
मंचूरियन सॉस बनाएं
अब एक पैन में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटे केचअप और विनेगर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर सॉस को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। अंत में हरी प्याज डालें और मिला दें।
मिलाना और सर्व करना
अब तले हुए चावल के बॉल्स को तैयार सॉस में डालकर अच्छे से टॉस करें ताकि सभी बॉल्स पर सॉस अच्छी तरह लग जाए। अब आप इसे गरमागरम सर्व कर सकते हैं।





