EntertainmentViral

करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़, खुशी से रो पड़ीं एक्ट्रेस, बोले- मुझे नही लगा था मैं शादी…

बिग बॉस 15 से शुरू हुई करण कुंद्रा और की लव स्टोरी ने नया मोड़ ले लिया है। एक्टर ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। इन दोनों की जोड़ी को पसंद करने वालों को इस पल का काफी इंतजार था। करण ने काफी रोयल अंदाज में यह प्रपोजल रखा है। अक्सर दोनों से उनकी शादी पर सवाल किया जाता था। 4 साल से दोनों रिलेशनशिप में थे।

करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़, खुशी से रो पड़ीं एक्ट्रेस, बोले- मुझे नही लगा था मैं शादी…
करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़, खुशी से रो पड़ीं एक्ट्रेस, बोले- मुझे नही लगा था मैं शादी…

करण ने किया तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज

नेटफ्लिक्स पर आने वाले नए शो देसी ब्लिंग में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आने वाले है। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसी शो की एक क्लिप सामने आई जिसमें बड़ें से हीरे की अंगूठी के साथ अपने पंजाबी स्टाइल में करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया।

वीडियो की बात करें तो करण अपने घुटनों पर बैठकर करते है। वह अपनी पंजाबी भाषा में एक्ट्रेस को उनके साथ हमेशा रहने के लिए बोलते है और फिर अंगूठी पहनाते है और किस करते है। तेजस्वी का रिएक्शन यहां देखने लायक था क्योंकि उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की थी, नतीजन यह देखकर उनकी आंखों में आंसू आ जाते है।

करण-तेजस्वी जल्द करेंगे शादी?

करण कहते है- ‘विल यू मैरी मी?’, आंखों में आंसू लिए एक्ट्रेस कहती है कि ‘हमने काफी कुछ साथ देखा है। जब हम बिग बॉस से बाहर निकले तो कई लोगों ने कह कि यह रिश्ता दो हफ्ते भी नहीं चलेगा। किसी ने कहा मैं फेक हूं, कोई बोला तू फेक है, यह रिश्ता फेक है लेकिन आज हम 4 साल साथ में बिता चुके है। हमने साथ में सब देखा है। करण बात को पूरा करते हुए कहते है कि Imperfectly Perfect Love Story, यह टर्म तूने ही दिया था।’

Khabar Monkey

‘तूने मुझे बेहतर इंसान बनाया है। जितने भी साल हमने साथ बिताए, मेरे लिए प्यार का मतलब बदलता गया। मुझे कभी नहीं लगा था कि मुझे ऐसा प्यार होगा।’

इन दोनों की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। बिग बॉस में ही दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। बता दें कि इस शो की शूटिंग दुबई में हुई है। ये क्लिप भी वहीं का है।

Leave a Reply