एक्ट्रेस और पूर्व आरजे महवश अक्सर अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जुड़ा था। जिसके बाद उन्होंने ये साफ किया था कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है। अब उन्होंने 19 साल की उम्र में टूटी सगाई के दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आरजे महवश ने अपने पूर्व मंगेतर से मिले धोखे के बारे में बताया। जिसके बाद वो डिप्रेशन में चली गईं और उन्हें पैनिक अटैक भी आने लगे।
महवश ने कहा, “मैं 19 साल की थी और उससे बेहद प्यार करती थी। मुझे लगता था कि उससे बेहतर कोई हो ही नहीं सकता। मैं अपने परिवार से भी कहती थी कि अगर उससे शादी नहीं हुई, तो मैं घर से भाग जाऊंगी। उस इंसान ने मुझे एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार धोखा दिया। और हर बार मैं उसे माफ करती रही।”
मेंटल हेल्थ पर पड़ा था बुरा असर
महवश ने बताया कि उस रिश्ते के कारण उनकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ा था। उन्होंने कहा,”मैं इतनी ज्यादा दवाइयां ले रही थी कि मुझे हैलुसिनेशन होने लगे थे। इंजेक्शन और गोलियों की भारी डोज का मुझ पर गहरा असर पड़ा। मुझे अपने आसपास चीजें महसूस होने लगती थीं और ऐसा लगता था जैसे कोई आ रहा हो, जबकि वहां कोई नहीं होता था।”
आरजे महवश ने एक इंसान के कारण झेला बहुत कुछ
महवश ने कहा, “यह सब सिर्फ… एक इंसान की वजह से हुआ। मैं बहुत भोली थी।” उन्होंने आगे बताया, “मैंने उसे कहा था कि मैं अस्पताल में भर्ती हूं और बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही हूं, लेकिन वह मुझसे मिलने तक नहीं आया। उसने जवाब दिया, ‘तुम पागल हो। अगर मेरे परिवार को पता चल गया कि तुम मानसिक मरीज हो, तो क्या होगा?’”
महवश ने कहा, “उसकी यह बात मुझे अंदर तक चोट पहुंचा गई। जिस इंसान की वजह से मैं अस्पताल में थी और दवाइयां ले रही थी, वही मुझे मानसिक रूप से अस्थिर कह रहा था। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह सही नहीं है। और जब भगवान आपको बचाते हैं, तो आपको खुद भी नहीं पता होता कि वह आपको किस चीज से बचा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा,”बाद में उसने शादी कर ली, लेकिन अब उसका तलाक हो चुका है क्योंकि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को भी धोखा दिया। यह उसका पैटर्न है। वह कभी नहीं बदल सकता।”
Khabar Monkey
युजवेंद्र चहल के साथ जुड़े नाम पर भी बोलीं आरजे महवश
संग डेटिंग की अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। दोस्तों के बीच फॉलो और अनफॉलो होना कोई बड़ी बात नहीं है।
महवश ने साफ किया कि उनके और चहल के बीच कभी रिलेशनशिप नहीं था। उन्होंने कहा कि चहल के मुश्किल दौर में वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त और सपोर्ट सिस्टम की तरह उनके साथ खड़ी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो महवश ने कन्फर्म किया कि वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का हिस्सा होंगी।





