Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस समय चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, वह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा बीती रात उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी पर गुस्सा होते हुए और उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए देखा गया। ‘दबंग खान’ यहीं नहीं रुके, उन्होंने देर रात लगभग 3 बजे के आसपास इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर करते हुए लगातार चार पोस्ट किए, जिसने अब हलचल मचा दी है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

पैपराजी पर भड़के सलमान खान
दरअसल, सलमान खान मंगलवार रात हिंदुजा अस्पताल गए थे। अब वह अस्पताल किसे देखने गए, इसके बारे में तो जानकारी नहीं है, लेकिन तभी पैपराजी ने उन्हें देखा और भाई-भाई, सलमान खान, मातृभूमि ये सब कहते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख कर अभिनेता को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसे रिएक्ट करते।
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:
देर रात किए सलमान खान ने पोस्ट
इसके बाद सलमान खान ने देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चार पोस्ट भी किए। इसमें उन्होंने अपनी सेल्फी वाली फोटो शेयर करते हुए पैपराजी की क्लास लगाई। पहले पोस्ट में एक्टर ने लिखा, “अगर मैं किसी अस्पताल में किसी प्रेस को अपने दर्द का आनंद लेते देखता हूं। जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा हूं, जिसने इस बात का ध्यान रखा है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमाएं।”
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… तो चुप रहो, आनंद मत लो। भाई-भाई मातृभूमि पिक्चर की ***, पिक्चर जरुरी है या जिंदगी।” फिर तीसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना…।”
लास्ट में उन्होंने लिखा, “जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं इस पर प्रतिक्रिया दूंगा? 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालो गे… हा हा हा।”
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान फिलहाल अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मातृभूमि: मई वर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म ‘एसवीसी63’ की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें:




