Footwear For Short Dresses: आजकल शॉर्ट ड्रेस काफी फैशनेबल और ट्रेंडी लुक देती हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में बीच, आउटिंग, कैजुअल, पार्टी या कॉलेज के लिए ज्यादातर महिलाएं शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। हालांकि सिर्फ स्टाइलिश ड्रेस पहनना ही काफी नहीं होता है बल्कि उसके साथ सही फुटवियर चुनना भी बहुत जरूरी है। कई बार हम शॉर्ट ड्रेस के साथ सही फुटवियर चुनने में कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने फुटवियर कलेक्शन में कुछ स्टाइलिश ऑप्शन को शामिल कर सकती हैं जो हर आउटफिट पर ग्लैमरस और फैशनेबल लुक देने में मदद कर सकते हैं।
Khabar Monkey

स्नीकर्स
अगर आप शॉर्ट ड्रेस के साथ कूल लुक चाहती हैं तो स्नीकर्स ट्राई कर सकती हैं। कैजुअल और आउटिंग के लिए शॉर्ट ड्रेस के साथ इस तरह के फुटवियर बहुत ही स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देते हैं। अगर आपको ज्यादा चलना है तो इस तरह के कंफर्टेबल फुटवियर सलेक्ट कर सकती हैं।
मल्टीकलर हील्स
गर्मियों में ज्यादातर महिलाएं कलरफुल ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप कलरफुल हील्स को स्टाइल कर सकती हैं जो बहुत ही अट्रैक्टिव लुक देंगी। पार्टी लुक के लिए इस तरह के हील्स बहुत ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक देती हैं।
ब्लैक बूट्स
ब्लैक कलर के हील बूट्स को शॉर्ट ड्रेस के साथ पेयर किया जा सकता है। ब्लैक कलर बहुत ही कॉमन है और ये किसी भी तरह की आउटफिट पर आसानी से मैच हो जाता है। पार्टी या फंक्शन के लिए इसे आप पहन सकती हैं। बॉडीकॉन ड्रेस और थाई हाई स्लिट गाउन पर आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।
स्ट्रैपी सैंडल
लुक को क्लासी और ग्लैमरस बनाने के लिए स्ट्रैपी सैंडल को ट्राई किया जा सकता है। वनपीस, बॉडीकॉन और पार्टी लुक के साथ इस तरह के फुटवियर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। न्यूड या पेस्टल रंग की ड्रेस पर इन्हें आसानी से मैच किया जा सकता है।
प्लेटफॉर्म सैंडल
आजकल प्लेटफॉर्म सैंडल काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के फुटवियर स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। अगर आप ज्यादा हाई हील्स नहीं पहनती हैं तो शॉर्ट ड्रेस के साथ प्लेटफॉर्म सैंडल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
किसी भी तरह के फुटवियर चुनने से पहले कंफर्ट और साइज दोनों का ध्यान रखें। ताकि ज्यादा समय तक पहनने पर भी आपको किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा अपने फुटवियर कलेक्शन में ऐसे ऑप्शन रखें जो हर आउटफिट के साथ मैच कर सकें।





