SportsViral

Who is Gurnoor Brar? 6 फुट 5 इंच लंबा तेज गेंदबाज, डेल स्टेन का है फैन, विराट को कर चुका है परेशान

Who is Gurnoor Brar? टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घर पर एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 14 जून से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में पंजाब के 25 साल के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को जगह मिली है। टीम में उनकी एंट्री होने के बाद से फैंस अब उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये गुरनूर बराड़ हैं कौन?

Who is Gurnoor Brar? 6 फुट 5 इंच लंबा तेज गेंदबाज, डेल स्टेन का है फैन, विराट को कर चुका है परेशान
Who is Gurnoor Brar? 6 फुट 5 इंच लंबा तेज गेंदबाज, डेल स्टेन का है फैन, विराट को कर चुका है परेशान

घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं गुरनूर बराड़

गुरनूर बराड़ घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। गुरनूर ने पंजाब के लिए साल 2022 में अपना पहला लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मैच खेला था। वह अब तक 18 फर्स्ट क्लास और 9 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। गुरनूर मुख्य रूप से एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। बॉलिंग के साथ-साथ वह जरूरत पड़ने पर वो लोअर ऑर्डर में तेजी रन बनाने की क्षमता रखते हैं। गुरनूर आईपीएल में दो टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2025 में गुरनूर को गुजरात टाइटंस ने मेगा ऑक्शन में 1.30 करोड़ की बड़ी कीमत देकर खरीदा था। इससे पहले गुरनूर आईपीएल में 2023 में पंजाब किंग्स की टीम में राज अंगद बावा की जगह 20 लाख में शामिल हुए थे। वहां उन्हें एक मैच में खेलने का मौका मिला था।

विराट को 2024 में नेट्स में बॉलिंग कर चुके हैं गुरनूर

साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान गुरनूर ने विराट कोहली को नेट्स में बॉलिंग की थी। दरअसल बांग्लादेश के लंबे कद के तेज गेंदबाज नाहिद राणा से निपटने के लिए विराट कोहली ने गुरनूर को नेट्स में बॉलिंग करने के लिए बुलाया था। उन्होंने नेट्स में विराट को अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से काफी परेशान भी किया था। ऐसे में अब जब उन्हें इंडिया टीम में उन्हें मौका मिला है तो उम्मीद है कि वह यहां भी अपनी छाप जरूर छोड़ेंगे।

डेल स्टेन के फैन हैं गुरनूर

गुरनूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के बहुत बड़े फैन हैं। बरार ने कहा कि मैं डेल स्टेन का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्हीं की वजह से मैंने गेंदबाजी शुरू की। उन्होंने लगभग एक दशक तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया। वह सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं थे, बल्कि उनके पास जो तेज गेंदबाजी के स्किल्स थे, उस वजह से वह दुनिया के बेस्ट फास्ट बॉलर में से एक बनने में कामयाब रहे। इसी वजह से मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply