EntertainmentViral

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, रेस्क्यू टीम ने संभाला, फोटोज वायरल

Salman Khan Snake Rescue: बॉलीवुड अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक सांप के मिलने की खबर ने हलचल मचा दी। सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर की बिल्डिंग के नीचे सांप दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे स्नेक हैंडलर की सांप के साथ तस्वीरें दिखाई दी। साथ में पुलिस कर्मी भी नजर आए। बताते है आपको पूरा मामला।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, रेस्क्यू टीम ने संभाला, फोटोज वायरल
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, रेस्क्यू टीम ने संभाला, फोटोज वायरल

सलमान के घर मिला सांप

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे एक सांप नजर आया। सांप के मिलने की खबर सुनते ही सिक्योरिटी गार्ड ने सभी को अलर्ट किया और तुरंत स्नेक हैंडलर को बुलवाया गया। थोड़ी ही देर में मुंबई पुलिस भी वहां मौके पर पहुंच गई। अच्छी बात ये रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्नेक हैंडलर ने बड़ी ही सावधानी से सांप को पकड़कर हालात को संभाला।

Khabar Monkey

गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे सांप मिलने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि सांप को सावधानी से पकड़कर हैंडलर ने सुरक्षित अपने बैग में रखा। जिस तरह से सांप को पकड़ा गया है उससे मालूम होता है कि सांप ज्यादा जहरीला नहीं था। तुरंत हालातों को संभालने की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। खबर के सामने आते ही इसकी तस्वीरें हर जगह नजर आने लगीं। स्नेक हैंडलर के हाथों में लिपटे सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग स्नेक हैंडलर की काफी तारीफ कर रहे है। इस बारे में सलमान खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

‘दबंग’ एक्टर का अकेलेपन वाला पोस्ट

हाल ही में सलमान खान अपने एक पोस्ट की वजह से खबरों में आ गए थे। अभिनेता ने अपनी एक शर्टलेस फोटो को शेयर करते हुए अकेलेपन की तरफ इशारा किया था। जिसके बाद फैंस उनकी चिंता करने लगे थे। खबर के तूल पकड़ने पर अभिनेता ने इस पर सफाई दी और एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि ‘सब ठीक है। मैं अपनी बात नही कर रहा था। मेरे पास दोस्त है, मेरे फैंस का प्यार है, परिवार है। कभी कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं। ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मेरी मम्मी परेशान हो गई।’

सलमान खान का वर्कफ्रंट

एक बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले है। फिल्म में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। ये फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच लड़ाई पर आधारित है। हाल ही में दबंग एक्टर रितेश देशमुख की बनाई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में वह नजर आए थे।

Leave a Reply